लाइव न्यूज़ :

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- दुख की बात है कि कुछ लोग देश की बढ़ती अर्थव्यवस्था से जलते हैं

By मनाली रस्तोगी | Updated: December 12, 2022 13:05 IST

लोकसभा में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि दुख की बात है कि संसद में कुछ लोग देश की बढ़ती अर्थव्यवस्था से जलते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत के विकास पर सभी को गर्व होना चाहिए लेकिन कुछ लोग इसे मजाक के रूप में लेते हैं।उन्होंने कहा कि भारतीय रुपया हर मुद्रा के मुकाबले मजबूत हुआ है।

नई दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दुख की बात है कि संसद में कुछ लोग देश की बढ़ती अर्थव्यवस्था से जलते हैं। भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है लेकिन विपक्ष को इससे दिक्कत है। भारत की तरक्की पर सभी को गर्व होना चाहिए लेकिन कुछ लोग इसे मजाक के तौर पर लेते हैं।

अपनी बात को जारी रखते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा, "भारतीय रुपया हर मुद्रा के मुकाबले मजबूत हुआ है। रिजर्व बैंक ने विदेशी मुद्रा भंडार का इस्तेमाल किया है कि उसे यह सुनिश्चित करने के लिए बाजार में हस्तक्षेप करना पड़ता है कि डॉलर-रुपये का उतार-चढ़ाव बहुत अधिक न हो जाए।" उन्होंने कहा, "आलोचना से पहले देश में बढ़ते एफडीआई और एफआईआई के आंकड़ों को देखें।"

पलटवार करते हुए कांग्रेस (तेलंगाना) के एआर रेड्डी ने दावा किया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उनके बारे में बुरी बातें कही क्योंकि उनकी भाषा इतनी अच्छी नहीं थी क्योंकि वह एक निचली जाति से थे, जिसके कारण सत्ता पक्ष ने जोरदार विरोध किया। इए बीच लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सांसदों को संभलकर बोलने की चेतावनी दी।

टॅग्स :निर्मला सीतारमणलोकसभा संसद बिलडॉलरभारतीय रुपया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम