लाइव न्यूज़ :

NIRF Ranking 2021: बेस्ट कॉलेज में मिरांडा हाउस ने मारी बाजी, आईआईटी मद्रास पहले स्थान पर, शिक्षा मंत्रालय ने जारी की वार्षिक रैंकिंग, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 9, 2021 13:33 IST

NIRF Ranking 2021: शिक्षा मंत्रालय की वार्षिक रैंकिंग में आईआईटी मद्रास पहले स्थान पर है। आईआईएससी बेंगलुरु और आईआईटी बॉम्बे क्रमश: दूसरे तथा तीसरे स्थान पर है।

Open in App
ठळक मुद्देशिक्षा मंत्रालय की वार्षिक रैंकिंग में इंजीनियरिंग कॉलेजों की शीर्ष दस सूची में आठ आईआईटी, दो एनआईटी संस्थान हैं।महिला एलएसआर कॉलेज दूसरे स्थान पर और लोयोला कॉलेज तीसरे स्थान पर है।दिल्ली स्थित एम्स सर्वश्रेष्ठ मेडिकल कॉलेज, पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ दूसरे स्थान पर और क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर तीसरे स्थान पर रहा।

NIRF Ranking 2021: केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार (9 सितंबर) को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) रैंकिंग 2021 जारी की। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी मद्रास) ने समग्र श्रेणी में शीर्ष स्थान बरकरार रखा है।

आईआईएससी बेंगलुरु तथा आईआईटी बॉम्बे क्रमश: दूसरे तथा तीसरे स्थान पर है। शिक्षा मंत्रालय की वार्षिक रैंकिंग में इंजीनियरिंग कॉलेजों की शीर्ष दस सूची में आठ आईआईटी, दो एनआईटी संस्थान हैं। मिरांडा हाउस सर्वश्रेष्ठ कॉलेज है। महिला एलएसआर कॉलेज दूसरे स्थान पर और लोयोला कॉलेज तीसरे स्थान पर है।

दिल्ली स्थित एम्स सर्वश्रेष्ठ मेडिकल कॉलेज, पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ दूसरे स्थान पर और क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर तीसरे स्थान पर रहा। आईआईएससी बेंगलुरु सर्वश्रेष्ठ अनुसंधान संस्थान, आईआईटी मद्रास दूसरे स्थान पर और आईआईटी बंबई इस श्रेणी में तीसरे स्थान पर रहे। 

शिक्षा मंत्रालय की रैंकिंग के अनुसार आईआईएम अहमदाबाद प्रबंधन के लिए सर्वश्रेष्ठ कॉलेज, जामिया हमदर्द फार्मेसी अध्ययन की श्रेणी में पहले स्थान पर है।  रैंकिंग 11 श्रेणियों- कुल मिलाकर, विश्वविद्यालय, प्रबंधन, कॉलेज, फार्मेसी, चिकित्सा, इंजीनियरिंग, वास्तुकला, एआरआईआईए (नवाचार उपलब्धियों पर संस्थानों की अटल रैंकिंग), कानून और अनुसंधान संस्थानों के लिए जारी की गई है।

इस वर्ष 'अनुसंधान संस्थान' श्रेणी को शामिल किया गया है। एनआईआरएफ रैंकिंग इन श्रेणियों पर आधारित है - टीचिंग, लर्निंग एंड रिसोर्सेज, रिसर्च एंड प्रोफेशनल प्रैक्टिस, ग्रेजुएशन आउटकम, आउटरीच एंड इंक्लूसिविटी, और पीयर परसेप्शन। एनआईआरएफ रैंकिंग के लिए पंजीकृत भारतीय संस्थानों की संख्या में भी वृद्धि की गई थी। 2020 में कुल 3,800 संस्थानों ने हिस्सा लिया, जो 2019 की तुलना में अधिक है।

टॅग्स :एजुकेशनदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता