लाइव न्यूज़ :

नीरव मामले से कुमार को हटाकर मुसीबत में आ गए थे ED के विशेष डायरेक्टर विनीत अग्रवाल

By हरीश गुप्ता | Updated: April 18, 2019 08:23 IST

Open in App

केंद्र सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के विशेष निदेशक विनीत अग्रवाल को हटाकर उनकी सेवा केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंप दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अधीनस्थ कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने मंगलवार देर रात आदेश जारी कर महाराष्ट्र कैडर के 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी अग्रवाल को तत्काल प्रभाव से हटा दिया. अग्रवाल एक पखवाड़े पहले संकट में घिर गए थे जब उन्होंने ईडी के संयुक्त निदेशक सत्यब्रत कुमार को भगोड़े विजय माल्या और नीरव मोदी जांच मामले में कार्यमुक्त कर दिया था.केंद्र की नाराजगी इस बात से थी कि अग्रवाल ने कुमार का तबादला उस समय किया, जब वह 29 मार्च को कोर्ट में नीरव मोदी की सुनवाई के लिए लंदन में थे. अग्रवाल ईडी के मुंबई प्रमुख थे जबकि कुमार उन्हें रिपोर्ट करते थे. निदेशक ने कुछ घंटों में ही सत्यब्रत कुमार के स्थानांतरण को रद्द कर दिया, यह कहते हुए कि अग्रवाल संयुक्त निदेशक का तबादला करने के लिए अधिकृत नहीं थे.अग्रवाल को जनवरी 2017 में पांच साल के लिए केंद्रीय जांच एजेंसी में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया था. मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने मंगलवार को उनकी प्रतिनियुक्ति की अवधि में तीन साल की कटौती की स्वीकृति दी. उसके बाद उन्हें उनके मूल महाराष्ट्र कैडर को रिपोर्ट में लौटने का आदेश दिया गया.अग्रवाल ने महाराष्ट्र के साथ गुजरात, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में ईडी की जांच की अगुवाई की. हकीकत में सरकार अग्रवाल से बेहद खुश थी. जब वह सीबीआई में थे तो 2-जी घोटाले के पहले पर्यवेक्षी अधिकारी थे. वह टीम के प्रमुख सदस्यों में से एक थे, जिसने शुरुआत में करोड़ों रुपए के 2-जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले की जांच की.जल्दबाजी में आदेश कैसे पारित कियाईडी निदेशक से अग्रवाल से यह लिखित स्पष्टीकरण मांगने को कहा गया है कि उन्होंने सत्यव्रत कुमार मामले में जल्दबाजी में आदेश कैसे पारित किया. निदेशक का कहना है कि विशेष निदेशक नियमानुसार सहायक निदेशक स्तर तक के ही किसी अधिकारी को स्थानांतरित कर सकते हैं या उनका बदलने में सक्षम होते हैं. संयुक्त निदेशक का पद सहायक निदेशक से बड़ा है और ऐसे अधिकारी को स्थानांतरित करने का अधिकार केवल निदेशक के पास है.

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयनीरव मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

क्राइम अलर्टचुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर छापे, सिलीगुड़ी, हावड़ा, बिधाननगर और दुर्गापुर में लगभग 10 परिसरों पर छापेमारी, ‘अवैध’ कॉल सेंटर मामला

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित