लाइव न्यूज़ :

Nikita Tomar Murder: बल्लभगढ़ में महापंचायत के बाद भीड़ ने दिल्ली-आगरा हाईवे जाम कर किया भारी बवाल, पुलिस ने भांजी लाठियां

By स्वाति सिंह | Updated: November 1, 2020 15:10 IST

रविवार को सर्व समाज महापंचायत बुलाई गई थी। इस महापंचायत में आसपास के गांव के लोग भी शामिल हुए थे। महापंचायत के बीच ही कुछ लोगों ने बाहर निकल कर सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने जब इन लोगों को हटाने की कोशिश की तो उनपर पत्थरबाजी होने लगी। जिसके बाद उन्होंने उग्र भीड़ पर लाठीचार्ज किया।

Open in App
ठळक मुद्देबल्लभगढ़ में भीड़ ने रविवार को हाईवे को जाम कर दिया। निकिता तोमर हत्याकांड में दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा देने की मांग कर रहे थे।

बल्लभगढ़: निकिता मर्डर केस को लेकर फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में भीड़ ने रविवार को हाईवे को जाम कर दिया। यहां लोग प्रदर्शन कर निकिता तोमर हत्याकांड में दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा देने की मांग कर रहे थे। वहीं, इस मामले को लेकर एक महापंचायत भी बुलाई गई थी।  

सर्व समाज महापंचायत में फैसला लिया गया कि 21 साल की निकिता की हत्या मामले में दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए। इसके बाद भीड़ ने फरीदाबाद-बल्लभगढ़ हाईवे जाम कर दिया है। धीरे-धीरे भीड़ उग्र हो गई। पत्थरबाजी होनी लगी। तोड़फोड़ की जाने लगी। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया।

बताया जा रहा है कि फिलहाल पुलिस ने हाईवे पूरी तरह से खाली करा लिया है। पुलिस का कहना है कि शरारती तत्वों की पहचान की जा रही है। दूसरी तरफ बवाल के बाद पुलिस ने पंचायत के कुछ लोगों से बात की, उन्हें समझा बुझाकर हाईवे से वापस जाने की कोशिश की गई। लेकिन भीड़ अब भी वहां मौजूद है और सड़क जाम करने की कोशिश कर रही है। बताया गया है कि रविवार को सर्व समाज महापंचायत बुलाई गई थी। इस महापंचायत में आसपास के गांव के लोग भी शामिल हुए थे। महापंचायत के बीच ही कुछ लोगों ने बाहर निकल कर सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने जब इन लोगों को हटाने की कोशिश की तो उनपर पत्थरबाजी होने लगी। जिसके बाद उन्होंने उग्र भीड़ पर लाठीचार्ज किया। 

बता दें कि फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में एक लड़की के अपहरण में नाकाम आरोपियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। लड़की का नाम निकिता तोमर था। वारदात का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इंटरनेट से लेकर जमीन तक, इंसाफ की मांग को लेकर लड़ाई जारी है। 

टॅग्स :फरीदाबादहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील