लाइव न्यूज़ :

लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हुए हमले की जांच करेगा एनआईए, पाक-खालिस्तान से जुड़े तार

By अंजली चौहान | Updated: April 18, 2023 15:02 IST

मार्च महीने में भारतीय उच्चायोग के बाहर हुए हंगामे के सामने आने के बाद लंदन में रह रहे भारतीयों ने इसका खासा विरोध किया था।

Open in App
ठळक मुद्देलंदन स्थित भारतीय उच्चायोग के बाहर हुए प्रदर्शन की जांच करेगा एनआईएभारतीय उच्चायोग के बाहर खालिस्तानियों के प्रदर्शन में भारत के खिलाफ नारे लगाए गए थे मामले में पाकिस्तान-खालिस्तान साजिश की जानकारी मिली है

नई दिल्ली: ब्रिटेन के लंदन में भारतीय उच्चायोग के सामने उग्र प्रदर्शन और हमले के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी जांच करेगी। जानकारी के अनुसार, गृह मंत्रालय ने 13 अप्रैल को मामले की जांच एनआईए को सौंप दी थी।

उच्चायोग के बाहर हुए प्रदर्शन के तार पाकिस्तान और खालिस्तान से गहरे संबंध होने की बात कही जा रही है। इसके बाद मामले में स्पेशल सेल द्वारा 23 मार्च को शिकायत दर्ज करने के बाद एनआईए को इसकी जांच करने का आदेश दिया गया है।

लंदन उच्चायोग पर हुए प्रदर्शन की शिकायत में आईपीसी की धारा 109/147/148/149/120-बी/448/452/325 के तहत यूएपीए की धारा 13, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान की रोकथाम अधिनियम की धारा 3(1) और अपमान की रोकथाम की धारा 2 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दिल्ली पुलिस की तरह ही एनआईए ने भी राष्ट्रीय सम्मान अधिनियम, 1971 के तहत मामला दर्ज किया है। 

गौरतलब है कि लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग की इमारत के सामने 19 अप्रैल को खालिस्तानी समर्थकों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया था। इस प्रदर्शन में भारत के खिलाफ नारे लगाए गए थे और तिरंगे का अपमान किया गया था। खालिस्तानियों के उग्र प्रदर्शन भारतीय उच्चायोग के दो अधिकारियों को भी गंभीर रूप से चोटें आई थी। 

जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस की प्राथमिकी में सिख चरमपंथी अवतार सिंह उर्फ खंडा, गुरचरण सिंह और जसवीर सिंह को प्रमुख संदिग्धों के रूप में नामित किया गया है।

प्राथमिकी में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि खंडा ने खालिस्तानी समर्थकों को इमारत में दाखिल होने के लिए भड़काया था। वहीं, जसवीर सिंह, खंडा, गुरचरण सिंह तीनों पर आरोप है कि उन्होंने भारतीय उच्चायोग में अधिकारियों पर हमला किया और राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया। 

घटना के खिलाफ भारतीय समुदाय का फूटा था गुस्सा 

मार्च महीने में भारतीय उच्चायोग के बाहर हुए हंगामे के सामने आने के बाद लंदन में रह रहे भारतीयों ने इसका खासा विरोध किया था। एक ओर जहां भारत सरकार ने मामले का संज्ञान लेते हुए इस पर जांच बिठाई है।

वहीं, भारतीय समुदाय ने खालिस्तानियों की इस घटना की निंदा करते हुए उच्चायोग के बाहर एकत्रित होने का फैसला किया था।

खालिस्तानियों के विरोध प्रदर्शन के बाद भारी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग लंदन स्थित उच्चायोग के बार इकट्ठा हुए और भारत के समर्थन में नारे लगाए। इस दौरान लोगों ने हाथों में तिरंगा ले रखा था और भारत के समर्थन में नारे लगा रहे थे। 

टॅग्स :National Investigation AgencyIndian High CommissionLondon
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्रिकेट1.63 बिलियन डॉलर?, राजस्थान रॉयल्स मालिकाना हक पर क्या बोले सौरव गांगुली?, वीडियो

ज़रा हटके13.5 घंटे शव के साथ 331 यात्री और चालक दल ने किया सफर?, उड़ान भरने के बाद 60 वर्ष की महिला की मौत, हांगकांग से लंदन जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA32 की घटना

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धः अमेरिका ने बड़ी संख्या में ‘पैट्रियट’ मिसाइलों को यूरोप से हटाकर पश्चिम एशिया भेजा?, डोनाल्ड ट्रंप ने हिजबुल्ला से जुड़े वित्तीय नेटवर्क को किया बैन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण