लाइव न्यूज़ :

केरल में एक्शन में एनआईए, पीएफआई के खिलाफ 56 जगहों पर एक साथ छापे

By विनीत कुमार | Updated: December 29, 2022 10:13 IST

केरल में एनआईए ने गुरुवार को 56 स्थानों पर पीएफआई कैडरों और इनसे कथित तौर पर संबंध रखने वालों के खिलाफ छापा मारा। पीएफआई को इसी साल बैन किया जा चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल में एनआईए ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर 56 स्थानों पर छापे मारे हैं।यह छापे बैन की जा चुकी पीएफआई संगठन के कथित कैडरों और उससे संबंधित लोगों के खिलाफ की गई है।पीएफआई कैडरों के खिलाफ मिले इनपुट के बाद यह छापेमारी की गई है।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को पीएफआई केस के तहत केरल में 56 स्थानों पर छापे मारे गए। सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है। सामने आई जानकारी के अनुसार पीएफआई के कैडरों से संबंध रखने वाले कई संदिग्धों के परिसरों और कार्यालयों में अभी भी तलाशी जारी है। 

इसी साल सितंबर में गृह मंत्रालय ने पीएफआई पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया था। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार पीएफआई कैडरों के खिलाफ मिले विशेष इनपुट के बाद राज्य पुलिस के साथ गुरुवार तड़के छापेमारी शुरू हुई, जिन पर कई आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने सहित कई व्यक्तियों की हत्या का आरोप है। जिनकी हत्या के आरोप इन पर हैं, उनमें संजीत (केरल, नवंबर 2021), वी-रामलिंगम (तमिलनाडु, 2019), नंदू (केरल, 2021), अभिमन्यु (केरल, 2018), बीबिन (केरल, 2017), शरथ (कामाटक, 2017), आर. कुमार (तमिलनाडु, 2016) शामिल हैं।

गृह मंत्रालय ने इससे पहले कहा था कि पीएफआई कैडरों द्वारा शांति को भंग करने और जनता के मन में आतंक पैदा करने के उद्देश्य से इन आपराधिक गतिविधियों और नृशंस हत्याओं को अंजाम दिया गया है।

बाहरी आतंकी समूहों से भी पीएफआई कैडरों के संबंध

गृह मंत्रालय ने हाल में 'बाहरी आतंकवादी समूहों के साथ PFI के संबंधों' का भी उल्लेख किया था और कहा था कि संगठन के कुछ कार्यकर्ता इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (ISIS) में शामिल हो गए हैं। मंत्रालय के अनुसार इन लोगों ने सीरिया, इराक और अफगानिस्तान में आतंकी गतिविधियों में भाग भी लिया। आईएसआईएस से जुड़े इन पीएफआई कैडर में से कुछ इन संघर्षों में मारे भी गए हैं और कुछ को राज्य पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा गिरफ्तार किया गया है। 

मंत्रालय के अनुसार पीएफआई के एक प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जमात-उल-मुयाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के साथ संबंध की भी जानकारी सामने आई है। बताते चलें कि इस साल अब तक पीएफआई कैडरों के खिलाफ देश भर में 150 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की गई है।

टॅग्स :पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडियाकेरलNational Investigation Agency
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतAssembly elections dates 2026: प. बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 9 अप्रैल से वोटिंग, 4 मई को मतगणना

भारतAssembly Election 2026 Dates: 4 राज्य-1 केंद्र शासित प्रदेश, 824 सीट और 4 मई को मतगणना, देखिए शेयडूल

क्राइम अलर्टजमानत पर छूटे आरोपी अलुवा अतुल की कार का हमलावर ने किया पीछा, 5 लोगों ने हथियार से शीशे तोड़े और बाहर खींचकर काट डाला

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?