लाइव न्यूज़ :

देश भर से गिरफ्तार हुए IS के 127 संदिग्ध आतंकी, JMB भी भारत में अपने पांव पसारने की कोशिश में: एनआईए

By विनीत कुमार | Updated: October 14, 2019 13:28 IST

एनआईए के महानिरीक्षक आलोक मित्तल के अनुसार सबसे ज्यादा संदिग्ध लोगों की गिरफ्तारी तमिलनाडु से हुई है। यहां से 33 लोग पकड़े गये हैं। साथ ही उत्तर प्रदेश से 19, केरल से 17, तेलंगाना से 14, महाराष्ट्र से 12, कर्नाटक से 8 और दिल्ली से भी 7 लोग पकड़े गये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेशी प्रवासियों की आड़ में भारत में पैर पसारने की कर रहा है कोशिश IS से कनेक्शन के शक में भी 127 संदिग्धों को सुरक्षा एजेंसियों ने पकड़ाखालिस्तानी आतंकियों को हवा देने की कोशिश करता रहा है पाकिस्तान: एनआईए

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के एक शीर्ष अधिकारी आलोक मित्तल ने बताया है कि देश में आतंकी संगठन IS से कनेक्शन के शक में अधिकतम 127 संदिग्धों को सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पकड़ा गया है। आतंक विरोधी दस्तों (एटीएस) के प्रमुखों की एक बैठक को संबोधित करते हुए आलोक मित्तल ने सोमवार को ये बात कही।

अधिकारी के अनुसार पकड़े गये इन संदिग्धों में से ज्यादातर जाकिर नाइक की बातों से प्रभावित थे। वहीं, एनआईए के निदेशक वाईसी मोदी ने कहा कि आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन (JMB) भी बांग्लादेशी प्रवासियों की आड़ में भारत में पैर पसारने की कोशिश कर रहा है। इसने झारखंड,  बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक केरल में इस संगठन ने अपनी गतिविधियां शुरू भी कर दी हैं। मोदी के अनुसार एनआईए ने जेएमबी नेतृत्व से करीबी संबंध रखने वाले 125 संदिग्धों की सूची संबंधित राज्यों के साथ साझा की है।

IS से कनेक्शन के शक में तमिलनाडु से सबसे ज्यादा गिरफ्तारी

आलोक मित्तल के अनुसार सबसे ज्यादा संदिग्ध लोगों की गिरफ्तारी तमिलनाडु से हुई है। यहां से 33 लोग पकड़े गये हैं। साथ ही उत्तर प्रदेश से 19, केरल से 17, तेलंगाना से 14, महाराष्ट्र से 12, कर्नाटक से 8 और दिल्ली से भी 7 लोग पकड़े गये हैं। दूसरे राज्य जहां से संदिग्ध आतंकियों को पकड़ा गया है, उसमें उत्तराखंड, बंगाल, जम्मू और कश्मीर, राजस्थान, गुजरात, बिहार और मध्य प्रदेश हैं। 

आलोक मित्तल मित्तल ने कहा कि 2014 से 2018 के बीच पिछले 4 साल में जेएमबी ने बेंगलुरु में ही करीब 20 से 22 ठिकाने स्थापित किए है। उन्होंने कहा, 'जेएमबी ने कर्नाटक सीमा के पास कृष्णागिरी हिल्स में रॉकेट लॉन्चर्स का परीक्षण भी किया।' मित्तल ने कहा कि म्यांमार में रोहिंग्या मुस्लिमों की हालत के लिए प्रतिशोध स्वरूप जेएमबी बौद्ध मंदिरों पर भी हमला करना चाहता था। 

'खालिस्तानी आतंकियों को मजबूत करने की होती रही है कोशिश'

आलोक मित्तल के अनुसार सीमा पार से लगातार पंजाब में आतंकी गतिविधि की फिर शुरुआत करने की कोशिश हो रही है। इसके तहत 8 केसों में 16 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इसमें खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के शामिल होने के सबूत मिले। इनके लिए फंड यूके, इटली, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया से आ रहे हैं। 

इस बैठक में एआईए के निदेशक वाई सी मोदी ने देश के सामने लगातार उभर रहे आतंकी चुनौती की बात कही। वाई सी मोदी ने कहा कि जेएमबी ने केरल, कर्नाटकर और महाराष्ट्र में तेजी से पांव पसारे हैं।

टॅग्स :एनआईएबांग्लादेशआईएसआईएसपाकिस्तानपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील