लाइव न्यूज़ :

NHAI ने जारी की नयी गाइडलाइन, अब टोल प्लाजा पर वाहनों को 10 सकेंड से ज्यादा समय नहीं लगेगा

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 28, 2021 11:57 IST

एनएचएआई ने नई गाइडलाइंस जारी की है, जिसमें राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्थित टोल प्लाजा पर प्रति वाहन 10 सेकंड से अधिक समय नहीं लगेगा ।

Open in App
ठळक मुद्देएनएचएआई ने जारी किए नए दिशानिर्देश , अब टोल प्लाजा पर प्रति वाहन 10 सकेंड से भी कम समय लगेगासाथ ही टोल प्लाजा पर 100 मीटर से अधिक लंबी कतार लगने पर बिना टोल लिए गुजारना होगा वाहनों को 100 मीटर के दायरे को पीली रेखा से चिन्हित किया जाएगा ताकि कतार इस रेखा के बाहर न जाए

दिल्ली :  भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने नई गाइडलाइंस जारी की है, जिसमें राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्थित टोल प्लाजा पर प्रति वाहन 10 सेकंड से अधिक समय नहीं लगेगा । इसके अलावा नई गाइडलाइंस में यह भी सुनिश्चित किया गया है कि टोल प्लाजा पर वाहनों को 100 मीटर से अधिक लंबी कतार में नहीं लगने दिया जाएगा ताकि यातायात में कोई परेशानी ना आए और कोरोना महामारी के मद्देनजर भीड़ भी न हो ।

आपको बता दें की इस साल की शुरुआत में एनएचएआई ने FASTag  की सुविधा को सभी वाहनों के लिए अनिवार्य बना दिया था । ताकि टोल प्लाजा पर भीड़ को कम किया जा सके और अब नए दिशानिर्देश से यातायात को और अधिक निर्बाध मुक्त बनाने में मदद मिलेगी ।

 नई गाइडलाइन के मुताबिक, अगर किसी कारण से टोल प्लाजा पर 100 मीटर से ज्यादा  वाहनों की लंबी कतार लग जाती है, तो टोल बूथ पर 100 मीटर के दायरे में आने तक वाहनों को बिना टोल चुकाए गुजरने दिया जाएगा । इसके लिए प्रत्येक टोल लेन पर 100 मीटर के दायरे को पीली रेखा से चिन्हित किया जाएगा और अगर वाहनों की कतार पीली रेखा से बाहर जाती है तो  तत्काल संचालन किया जा सके और टोल प्लाजा संचालकों की जवाबदेही बनी रहे। 

देश में बढ़ते इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह (ईटीसी) को ध्यान में रखते हुए अगले 10 वर्षों के लिए यातायात अनुमानों के अनुसार एक नए डिजाइन और आगमी टोल प्लाजा के निर्माण पर जोर देने के लिए यह कदम उठाया गया है।

आपको बता दें एनएचएआई ने फरवरी 2021 के मध्य से 100 प्रतिशत  कैशलेस टोलिंग में परिवर्तन किया है , जिसमें FASTag की मदद से वाहन जैसे ही टोल प्लाजा के नजदीक पहुंचते है । उनका टोल उनके संबंधित बैंक अकाउंट से काट लिया जाता है,  जिससे यातायात में कोई परेशानी नहीं आएगी ।

एनएचएआई का दावा है कि देश भर में टोल प्लाजा में FASTag वाले वाहनों की संख्या 96 प्रतिशत हो गई है  और कुछ टोल प्लाजा में तो यह संख्या 99 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है । हालांकि न्यू नॉर्मल के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए यात्री FASTag को तेजी से टोल भुगतान के विकल्प के रूप में देख रहे हैं  क्योंकि यह महामारी से बचाव का भी अच्छा विकल्प है ।

टॅग्स :नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडियाफास्टैगकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतToll Plazas Rule Change from April 1: सड़क पर निकलने वाले यात्री ध्यान दें! 1 अप्रैल से टोल प्लाजा पर लागू होंगे ये नए नियम, जानें पूरी डिटेल

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

कारोबारMarch 1 New Rules: 1 मार्च से आपकी जेब पर होगा सीधा असर, ट्रेन और रसोई गैस के नियमों में बड़ा फेरबदल; देखें पूरी लिस्ट

भारतToll Tax Rule Change: अब इन एक्सप्रेसवे पर नहीं लगेगा टोल, 15 फरवरी से लागू होगा नियम; पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम