लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के द्वारका में वर्षाजल संचयन प्रणाली के निरीक्षण के लिए एनजीटी ने बनाई समिति

By भाषा | Updated: July 11, 2021 18:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जुलाई राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने दिल्ली के द्वारका स्थित हाउसिंग सोसायटियों में स्थापित वर्षा जल संचय (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) प्रणाली का निरीक्षण करने के लिए समिति गठित की है। अधिकरण ने समिति को दो महीने के भीतर रिपोर्ट जमा करने को कहा है।

एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की पीठ ने संयुक्त समिति गठित की जिसमें दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी), केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (डीपीसीसी) के अधिकारियों को शामिल किया गया है। समिति मामले को देखेगी और कानून के मुताबिक उपचारात्मक कार्रवाई करेगी।

पीठ ने कहा, ‘‘समिति स्थापित प्रणाली की तकनीकी उपयोगिता या बदलाव अगर कोई है तो और भूजल प्रदूषण का आकलन कर सकती है। कार्रवाई रिपोर्ट से इस अधिकरण को दो महीने के भीतर ई-मेल के जरिये अवगत कराया जा सकता है।दिल्ली जल बोर्ड इस मामले में समन्वय और अनुपालन के लिए नोडल एजेंसी होगी।’’

इस मामले की अब अगली सुनवाई 22 अक्टूबर को होगी। एनजीटी दिल्ली निवासी महेश चंद्र की याचिका पर सुनवाई कर रहा है जिसमें उन्होंने द्वारका की सभी सोसायटियों में स्थापित वर्षा जल संचयन प्रणाली का निरीक्षण ऐसी टीम से कराने का अनुरोध किया है जिसमें डीजेबी के भूजल प्रकोष्ठ के अधिकारी, सीपीसीबी और आवेदक सदस्य हों और नमूना एकत्र कर उसकी प्रायोगशाला में जांच की जाए।

याचिका में अनुरोध किया गया है कि निरीक्षण के दौरान काम नहीं कर रही प्रणाली को चालू कराया जाए और सुनिश्चित किया जाए कि केवल छत का स्वच्छ वर्षा जल ही संचय किया जाए ताकि भूजल प्रदूषित नहीं हो। आवेदक के मुताबिक द्वारका की सोसायटियों में स्थापित करीब 40 वर्षा जल संचयन प्रणाली काम नहीं कर रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो