लाइव न्यूज़ :

एनजीटी ने सीवेज अपशिष्ट के अवैज्ञानिक तरीके से निस्तारण पर अधिकारियों से बैठक करने को कहा

By भाषा | Updated: August 29, 2021 15:33 IST

Open in App

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने दिल्ली शहरी विकास और पर्यावरण विभागों के सचिवों को यहां संगम विहार में अवैज्ञानिक तरीके से सीवेज अपशिष्ट निस्तारण के मुद्दे पर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करने का निर्देश दिया है। एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट अधूरी है और यह नहीं दिखाती है कि जिन संस्थाओं को लाइसेंस दिए गए हैं, उनके संग्रह के बाद कचरे का निपटान कैसे किया जा रहा है। एनजीटी ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि एकत्र किए गए सभी अपशिष्ट को निर्धारित निपटान स्थानों और अंतिम गंतव्य पर लाया जा रहा है या नहीं, और निपटान का तरीका क्या है। एनजीटी ने कहा कि ऐसी जानकारी के अभाव में, जल (प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण) कानून, 1974 का उल्लंघन करते हुए अवैज्ञानिक निपटान से इंकार नहीं किया जा सकता है। इस तरह के कचरे का अनुपचारित निपटान आपराधिक कृत्य है और इससे लोक स्वास्थ्य तथा पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। पीठ में न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल और बृजेश सेठी भी थे। पीठ ने दिल्ली के शहरी विकास सचिव और पर्यावरण सचिव को संबंधित नगर निगमों और दिल्ली जल बोर्ड सहित अधिकारियों के साथ इस विषय पर एक संयुक्त बैठक करने का निर्देश दिया। अधिकारियों को सीवेज अपशिष्ट का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया गया। एनजीटी दिल्ली के निवासी तिलक राज और अन्य द्वारा संगम विहार में ट्रैक्टरों और अन्य वाहनों द्वारा सीवेज अपशिष्ट को खुले में फेंके जाने के खिलाफ दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रहा था। याचिकाकर्ता के अनुसार इन गतिविधियों से पर्यावरण को गंभीर नुकसान हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबिहार और झारखंड में बालू खनन पर रोक?, 15 अक्टूबर तक जारी, एनजीटी ने लिया एक्शन, जमकर बालू की जमाखोरी, पांच दिनों में कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी

भारतUP Sambhal DM: 10000 रुपये जुर्माना?, संभल के जिला मजिस्ट्रेट पर एक्शन, आखिर क्यों एनजीटी ने की कार्रवाई, 14 दिन में भरो...

भारतBHOPAL: NGT के निर्देश के बाद जगा जिला प्रशासन, 692 ग्रीनबेल्ट क्षेत्रों से हटेगा अतिक्रमण

मध्य प्रदेशएनजीटी ने अपने आदेश में किया संशोधन, मुख्य सचिव के खिलाफ की गई टिप्पणी भी ली वापस

उत्तर प्रदेशBrij Bhushan Sharan Singh: बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ी मुश्किल, पहले यौन शोषण और अब अवैध खनन का मामला, भाजपा सांसद ने कहा-मेरा और मेरे परिवार का कोई लेना देना नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी