लाइव न्यूज़ :

RRB NTPC Result Protest: सोशल मीडिया में छात्रों को भड़काने पर खान सर समेत 400 पर केस दर्ज, RRB ने बनाई कमेटी; खान सर बोले- पहले ही फैसला ले लेती तो न आती यह नौबत

By आजाद खान | Updated: January 27, 2022 09:16 IST

RRB NTPC Result Protest: खान सर पर वीडियो के माध्यम से छात्रों को सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने के लिए उसकाने का आरोप लगा है।

Open in App
ठळक मुद्देआरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट विवाद में बहुचर्चित खान सर के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है।इन पर आरोप है कि ये छात्रों को एक वीडियो के माधय्म से विरोध-प्रदर्शन के लिए उसकाए हैं। पुलिस ने खान सर के साथ कई और लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

RRB NTPC Result Protest: आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट विवाद को देखते हुए चर्चित खान सर (Khan Sir) समेत कई संस्थानों के मालिकों समेत 400 से अधिक लोगों पर केस दर्ज हो गया है। बताया जा रहा है कि खान सर पर कथित तौर पर छात्रों को भड़काने का आरोप है। हालांकि खान सर ने इस पर अभी कुछ कहा नहीं है, लेकिन उन्होंने बुधवार को एक बयान जारी कर यह कहा है कि आरआरबी ने जो अभी फैसला लिया है, अगर यह पहले लिया गया होता तो आज यह नौबत नहीं आती। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से छात्र आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मामले मे कई राज्यों में तोड़फोड़ और आगजनी की भी खबरें सामने आई है। 

क्या है आरोप खान सर पर

बताया जा रहा है कि आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट विवाद के बाद पुलिस ने राज्य की राजधानी स्थित पत्रकार नगर थाने में कुछ छात्रों को गिरफ्तार कर लाई है। पूछताछ के दौरान छात्रों ने यह बताया कि उन लोगों ने यह हिंसा कथित तौर पर खान सर से प्रेरित होकर की है। उनके मुताबिक, खान सर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसमें वे आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा रद्द नहीं होने पर छात्रों को सड़क पर उतरने को कह रहे हैं। यही नहीं उनके अनुसार, खान सर ने छात्रों को सड़क पर उतर कर आंदोलन करने के लिए भी उसकाया है। इस आरोप के आधार पर पुलिस ने खान सर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

क्या बयान दिए खान सर ने

खान सर एक पॉपुलर कोचिंग टीचर हैं जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर खान जीएस रिसर्चसेंटर (Khan GS Research Centre) चलाते हैं। ये अपनी अनूठी शिक्षण शैली के लिए भी जाने जाते हैं और यही कारण है कि ये युवाओं में काफी फेमस हैं। आपको बता दें कि आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट के विवाद को देखते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कमेटी बनाकर मामले को सुलाझाने की बात कही है। इस पर खान सर ने बयान जारी कर कहा है कि अगर आरआरबी यह फैसला पहले ले ली होती तो आज यह नौबत नहीं आती। हालांकि सर ने अपने सोशल मीडिया पर वायरल उस वीडियो के बारे में कुछ नहीं कहा है जिस वीडियो से छात्र प्रेरित होकर विरोध-प्रदर्शन करने लगे थे। 

टॅग्स :बिहारपटनारेलवे भर्ती बोर्डNTPCवायरल वीडियोFIR
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार