लाइव न्यूज़ :

समाचार एजेंसी पीटीआई का वीडियो और मल्टी मीडिया सेवा शुरू करने का ऐलान

By भाषा | Updated: September 6, 2019 19:17 IST

पीटीआई शेयरधारकों की 71वीं सालाना आम बैठक (एजीएम) को संबोधित करते हुए एजेंसी के निवर्तमान चेयरमैन एन. रवि ने कहा कि योजना अच्छी गति से आगे बढ़ रही है और एजेंसी के ग्राहकों को अगले साल की शुरुआत से नयी वीडियो और मल्टी मीडिया सेवा मिलने लगेगी।

Open in App
ठळक मुद्देरवि ने कहा कि पीटीआई की सेवा में विस्तार और उसकी पहुंच को और बढ़ाने की योजना को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।समाचार एजेंसी अब ‘‘एक संपूर्ण एजेंसी बनने की दहलीज पर है जो लिखित, वीडियो और मल्टी मीडिया सेवा देगी।

देश की प्रतिष्ठित समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया अपनी वीडियो और मल्टी मीडिया सेवा शुरू करने की योजना बना रही है। एजेंसी के निवर्तमान चेयरमैन एन. रवि ने शुक्रवार को इस आशय की घोषणा की।

पीटीआई शेयरधारकों की 71वीं सालाना आम बैठक (एजीएम) को संबोधित करते हुए रवि ने कहा कि योजना अच्छी गति से आगे बढ़ रही है और एजेंसी के ग्राहकों को अगले साल की शुरुआत से नयी वीडियो और मल्टी मीडिया सेवा मिलने लगेगी।

रवि ने कहा कि पीटीआई की सेवा में विस्तार और उसकी पहुंच को और बढ़ाने की योजना को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और उसे सभी ओर से समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि समाचार एजेंसी अब ‘‘एक संपूर्ण एजेंसी बनने की दहलीज पर है जो लिखित, वीडियो और मल्टी मीडिया सेवा देगी।

द हिन्दू अखबार के प्रकाशक और पूर्व प्रधान संपादक रवि ने कहा,‘‘ वीडियो और मल्टी मीडिया सेवा शुरू होने के साथ ही पीटीआई अन्य अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसियों की तर्ज पर खुद का कायाकल्प करेगी और समाचार सेवाओं को एक संपूर्ण रूप में प्रदान करेगी।’’

वीडियो सर्विस, प्रसारकों और डिजिटल मीडिया सब्सक्राइबरों के लिए होगी। रवि ने पूर्व चेयरमैन विवेक गोयनका और उनके पूर्ववर्तियों को इस बदलाव की दिशा में काम करने के लिए धन्यवाद भी दिया। उन्होंने रेखांकित किया कि ‘‘इस चुनौतिपूर्ण माहौल में पीटीआई की सबसे बड़ी उपलब्धि अपनी निर्विवाद विश्वसनीयता को बनाए रखना है।’’

रवि ने कहा कि ऐसे वक्त में जब ‘फेक न्यूज’ और ‘न्यूज प्लांट’ को लेकर मीडिया की सत्यनिष्ठा पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं, पीटीआई अपनी परिश्रमपूर्ण संपादकीय परख के कारण पत्रकारिता के सर्वोच्च मापदंडों को कायम रखने में सफल रही है।

पीटीआई एक ऐसी न्यूज कॉआपरेटिव एजेंसी है जो मुनाफे के लिए काम नहीं करती है । उसके शेयरधारकों में भारत के महत्वपूर्ण समाचार पत्र हैं और इसका प्रबंधन 16 सदस्यीय बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स करता है। इसके शेयरधारकों की एजीएम हर साल बोर्ड के लिए नए चयेरमैन का चुनाव करती है। 

पंजाब केसरी के प्रधान संपादक विजय कुमार चोपड़ा पीटीआई के नये चेयरमैन

पंजाब केसरी अखबार समूह के प्रधान संपादक विजय कुमार चोपड़ा शुक्रवार को आम सहमति से देश की प्रतिष्ठित समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के नए चेयरमैन चुने गए। 87 वर्षीय चोपड़ा, द हिन्दू अखबार के प्रकाशक और पूर्व प्रधान संपादक एन. रवि की जगह लेंगे।

टाइम्स ऑफ इंडिया अखबार के प्रकाशक बेनेट, कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड (बीसीसीएल) के प्रबंध निदेशक विनीत जैन को पीटीआई का वाइस चेयरमैन चुना गया है। 

टॅग्स :दिल्लीसमाचार-पत्र समीक्षा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम