लाइव न्यूज़ :

New Train Update: पूर्वा एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन के बढ़ाए गए फेरे, जानिए त्योहारी सीजन में किन रूट्स पर मिली ये सौगात

By विनीत कुमार | Updated: October 6, 2020 12:27 IST

दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली और छठ पूजा को देखते हुए भारतीय रेल ने ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। साथ ही कुछ ट्रेन के फेरे भी बढ़ाए जा रहे हैं। इसमें पूर्वा एक्सप्रेस शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देफेस्टिव सीजन में 15 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच 200 विशेष ट्रेनें चलाने का भारतीय रेलवे के फैसलाकुछ स्पेशलों ट्रेनों के फेरे (आने-जाने) को भी बढ़ाया जा रहा है, पूर्वा एक्सप्रेस के फेरे बढ़ाए गए

कोरोना संकट के बीच भारतीय रेलवे एक बार फिर काम करने लगी है। ट्रेनों की संख्या कम है लेकिन लोगों का आना-जान शुरू हो चुका है। साथ ही त्योहारों का सीजन भी आ रहा है। ऐसे में अगर आप भी दुर्गा पूजा, दशहर, दिवाली या छठ के मौके पर अपने घर जाने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए राहत की खबर है।

दरअसल, त्योहार के दिनों को देखते हुए रेलवे ट्रेनों की संख्या बढ़ाने जा रहा है। भारतीय रेल इस फेस्टिव सीजन में 15 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच 200 विशेष ट्रेनें चलाने की योजना बना रही है। 

साथ ही कुछ स्पेशलों ट्रेनों के फेरे (आने-जाने) को भी बढ़ाया जा रहा है। रेलवे की ओर से हुए इस ऐलान से सबसे अधिक फायदा झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल जाने वाले लोगों को मिलेगा।

New Train Update News: पूर्वा एक्सप्रेस के फेरे बढ़ाए गए

भारतीय रेलवे ने त्योहार के सीजन को देखते हुए पूर्वा एक्सप्रेस (Purwa Express) स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाए हैं। ईस्टर्न रेलवे ने उन ट्रेनों की लिस्ट भी जारी की है जिसमें ट्रेनों के रूट, टाइम टेबल आदि की जानकारी दी गई है।

पूर्वा एक्सप्रेस दिल्ली से हावड़ा के बीच चलती हैं। ये ट्रेन पटना और धनबाद होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचती हैं। ये भी बता दें कि दक्षिण पूर्व रेलवे ने रेलवे बोर्ड को 41 मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव भेजा है।

New Train Update News: किन ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए

पूर्वा एक्सप्रेस (02303), हावड़ा जंक्शन से पटना होते हुए नई दिल्ली ट्रेन सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार को चल रही है। इसकी शुरुआत 5 अक्टूबर से हो हई है। इसके अलावा 6 अक्टूबर से नई दिल्ली से धनबाद होते हुए हावड़ा जंक्शन जाने वाली पूर्वा एक्सप्रेस (02382) सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी।

साथ ही 7 अक्टूबर से हावड़ा जंक्शन से धनबाद होते हुए नई दिल्ली की ओर जाने वाली पूर्वा एक्सप्रेस (02381) बुधवार, गुरुवार और रविवार को चलेगी। यही नहीं 8 अक्टूबर से नई दिल्ली से पटना होते हुए हावड़ा जंक्शन जाने वाली पूर्वा एक्सप्रेस (02304) बुधवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को भी चलेगी।

बताते चलें कि भारतीय रेल की ओर से 15 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच 200 विशेष ट्रेनें चलाने की योजना बनाई गई है। रेलवे की ओर से 12 सितंबर से 80 अतिरिक्त ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं।

टॅग्स :भारतीय रेलदशहरा (विजयादशमी)दिवालीछठ पूजा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIndian Railways: जल्दी करें! मुंबई-काठगोदाम और बांद्रा-गोरखपुर के लिए विशेष ट्रेनें शुरू, जानें बुकिंग प्रोसेस

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

भारतTrain Cancelled: जून में रेल यात्रा करना होगा मुश्किल, 77 ट्रेनें रद्द होने से बढ़ीं यात्रियों की मुश्किलें

भारतSummer Special Trains 2026: छुट्टियों में घर जाने की टेंशन खत्म, बिहार के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, शुरू की 3 नई स्पेशल ट्रेनें, यहाँ चेक करें पूरी लिस्ट

भारतयात्रीगण ध्यान दें, जून में बिलासपुर रुट की 76 ट्रेनें रद्द?, रद्द की गई ट्रेन की पूरी लिस्ट एक साथ देखिए?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?