लाइव न्यूज़ :

रेलयात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, रिफंड के लिए नहीं करना होगा इंतजार, तुरंत खाते में आएंगे पैसे

By अमित कुमार | Updated: February 12, 2021 20:15 IST

आईआरसीटीसी ने ऑनलाइन टिकट कैंसिल होने पर अब तुरंत पैसे वापस करने का फैसला लिया है। पहले इस काम के लिए यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ता था।

Open in App
ठळक मुद्देऑनलाइन टिकट बुक करने वाले यात्रियों को आईआरसीटीसी ने बड़ी राहत दी है। टिकट कैंसिल करने के बाद पैसे वापस पाने के लिए पहले 5-7 वर्किंग का इंतजार करना पड़ता था। अब टिकट कैंसिल करते ही पेमेंट तुरंत आपके खाते में आ जाएगा।

भारतीय रेलवे ने ऑनलाइन टिकट कैंसिल कराने वालों के लिए एक नई सुविधा दी है। इसके तहत अब लोगों को टिकट रिफंड के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा। टिकट ऑनलाइन कैंसिल करने के बाद आपको रिफंड तुरंत ही आपके बैंक अकाउंट में मिला जाया करेगी।  रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे टूरिज्म एवं कैटरिंग कारपोरेशन ने वेबसाइट में थोड़े बदलाव किए हैं।

इस बदलाव के तहत आपको यूपीआई बैंक खाते या अन्य भुगतान साधन के जरिए डेबिट के लिए अनुमति देनी होगी। इस सुविधा से टिकट बुक करने वाले किसी भी व्यक्ति को अपने UPI या अन्य भुगतान के लिए सिर्फ एक बार अनुमति देनी होगी। इसके बाद टिकट कैंसिल करने के तुरंत बाद ही आपके अकाउंट में पैसे वापस आ जाएंगे। रेलवे के इस सुविधा से यात्रियों को काफी राहत मिलने वाली है। 

आईआरसीटीसी के मुताबिक प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के विजन के तहत उन्होंने अपने यूजर इंटरफेस को अपग्रेड किया है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट एशिया के सबसे बड़ी वेबसाइटों में से एक हो गई है। इस पर भारतीय रेलवे के कुल रिजर्व टिकटों का 83 फीसदी टिकट बुक हो होता है। ऐसे में यात्रियों को टिकट कैंसिल करने में भी आसानी होगी। 

टॅग्स :आईआरसीटीसीभारतीय रेलभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह