लाइव न्यूज़ :

अंतरराष्ट्रीय ताकतों के इशारे पर भारत पर मानवाधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाने का नया चलन: जस्टिस अरुण मिश्रा

By विशाल कुमार | Updated: October 12, 2021 13:03 IST

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस अरुण मिश्रा एनएचआरसी के 28वें स्थापना दिवस पर बोल रहे थे, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि अमित शाह की वजह से अब जम्मू कश्मीर में एक नए युग की शुरुआत हुई है.

Open in App
ठळक मुद्देएनएचआरसी के अध्यक्ष जस्टिस अरुण मिश्रा संस्था के 28वें स्थापना दिवस पर बोल रहे थे.उन्होंने कहा कि अमित शाह की वजह से अब जम्मू कश्मीर में एक नए युग की शुरुआत हुई है.उन्होंने कहा कि भारतीय धार्मिक स्वतंत्रता का आनंद लेते हैं जो कई अन्य देशों में उपलब्ध नहीं है.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के अध्यक्ष जस्टिस अरुण मिश्रा ने मंगलवार को कहा कि भारत आज सबसे मजबूत लोकतांत्रिक ताकतों में से एक है और इसका श्रेय नागरिकों और नेतृत्व को जाता है. अब अंतरराष्ट्रीय ताकतों के इशारे पर भारत पर मानवाधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाना एक चलन हो गया है.

बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, जस्टिस मिश्रा एनएचआरसी के 28वें स्थापना दिवस पर बोल रहे थे, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि अमित शाह की वजह से अब जम्मू कश्मीर में एक नए युग की शुरुआत हुई है.

उन्होंने कहा कि भारतीय धार्मिक स्वतंत्रता का आनंद लेते हैं जो कई अन्य देशों में उपलब्ध नहीं है और यहां के नागरिकों को मंदिर, चर्च और मस्जिद बनाने की स्वतंत्रता है.

मिश्रा ने यह भी कहा कि त्वरित न्याय के लिए पुलिस की ओर से झूठे मामले दर्ज करने की प्रवृत्ति बन गई है, जिसे रोकना होगा.

मिश्रा ने कहा कि पुलिस व्यवस्था में सुधार होना चाहिए ताकि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की जरूरत ही न पड़े.

टॅग्स :NHRCHuman Rightsनरेंद्र मोदीअमित शाहजम्मू कश्मीरjammu kashmir
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला