लाइव न्यूज़ :

ओडिशा: ट्रक मालिक का कटा साढ़े 6 लाख रुपये से ज्यादा का चालान, नए मोटर वाहन अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 14, 2019 18:29 IST

यातायात नियमों को लेकर सख्त शासन और प्रशासन आरोपियों को लेकर कोई रियायत नहीं बरत रहे हैं। ओडिशा में नागालैंड के एक ट्रक मालिक का साढ़े छह लाख रुपये से ज्यादा रकम का चालान कटा है।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा में नागालैंड के ट्रक मालिक यातायात नियमों का कथित उल्लंघन करने की कड़ी सजा मिली है।ट्रक मालिक को जो चालान कटा है, वह साढ़े छह लाख रुपये से ज्यादा की रकम का है।

ओडिशा में संबलपुर में नागालैंड के एक ट्रक मालिक पर नए मोटर वाहन अधिनियम (2019) के तहत कार्रवाई हुई है। ट्रक मालिक का साढ़े छह लाख रुपये से ज्यादा का चालान काटा गया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ट्रक मालिक पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 6 लाख 53 हजार 100 रुपये का जुर्माना लगाया गया। 

खबर के मुताबिक, ट्रक मालिक पर यातायात में बाधा डालने, वायु और ध्वनि प्रदूषण करने, माल वाहक वाहन में यात्रियों को ढोने, परमिट न होने, बिना बीमा के वाहन भाड़े पर चलाने और जुलाई 2014 से सितंबर 2019 तक करों का भुगतान नहीं करने के आरोप लगे हैं।

बता दें कि दो दिन पहले ही राजधानी दिल्ली में भी एक ट्रक का भारी चालान कटा था, जोकि मीडिया सुर्खियों में रहा। दिल्ली के मुकारबा इलाके में एक ट्रक ड्राइवर का दो लाख पांच सौ रुपये का चालान काटा गया था।

पिछले एक सितंबर से सरकार ने कई राज्यों में नया मोटर वाहन अधिनियम (2019) लागू किया है। इसके तहत यातायात का उल्लंघन करने वाले लोगों पर भारी जुर्माना लगाया जा रहा है। 

हाल में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने दावा किया था कि नया मोटर वाहन अधिनियम लागू होने से और लोगों पर भारी जुर्माना लगाए जाने से यातायात उल्लंघन के मामलों में कमी दर्ज की जा रही है। नित्यानंद राय ने कहा था, ‘‘नये मोटर वाहन अधिनियम में भारी जुर्माना लगाए जाने से यातायात नियमों का उल्लंघन कम हो रहा है। इससे लोगों के चालान कटने में काफी कमी आई है।’’

टॅग्स :मोटर व्हीकल अधिनियमओड़िसामोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील