लाइव न्यूज़ :

संसद के विशेष सत्र में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए नया ड्रेस कोड, जानें क्या हुआ बदलाव

By अंजली चौहान | Updated: September 12, 2023 12:38 IST

संसद के कर्मचारी 18 से 22 सितंबर तक होने वाले विशेष सत्र के लिए अगले सप्ताह नए संसद भवन में जाते समय नई वर्दी पहनेंगे।

Open in App

नई दिल्ली: केंद्र सरकार द्वारा संसद के विशेष सत्र का आयोजन किया गया है जो 18 सितंबर को शुरू किया जाएगा। इस विशेष सत्र में सभी सांसदों को मौजूद रहने के लिए कहा गया है।

इस बीच, संसद भवन में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए नई ड्रेस का खुलासा किया गया है। रिपोर्टों में दावा किया गया है कि सुरक्षा गार्ड कर्मचारियों के ड्रेस कोड और दोनों के सचिवालय कर्मचारियों के ड्रेस कोड में व्यापक बदलाव किए जाएंगे। इस विशेष सत्र के दौरान ही लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही नये संसद भवन में चलने की संभावना है।

गौरतलब है कि इंडियन टच के साथ इस ड्रेस को बनाया गया है। यह यूनिफॉर्म नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) ने बनाई है। नौकरशाहों के बंदगला सूट की जगह मैजेंटा या गहरे गुलाबी रंग की नेहरू जैकेट ले ली जाएगी। उनकी शर्ट भी कमल के फूल के डिजाइन के साथ गहरे गुलाबी रंग में होगी।

कर्मचारी खाकी रंग की पैंट पहनेंगे। दोनों सदनों में मार्शलों की पोशाक में भी बदलाव किया गया है। वे मणिपुरी पगड़ी पहनेंगे। संसद भवन के सुरक्षाकर्मियों की पोशाक भी बदली जाएगी। सफारी सूट की जगह उन्हें सेना की तरह कैमोफ्लेज ड्रेस दी जाएंगी।

संसद का विशेष सत्र

18 सितंबर को शुरू होने वाला संसद का विशेष सत्र पुराने भवन में शुरू होगा और बाद में गणेश चतुर्थी के अवसर पर एक दिन बाद नए भवन में स्थानांतरित हो जाएगा। नए संसद भवन का उद्घाटन इसी साल 28 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।

लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय ने पीटीआई-भाषा को बताया कि सत्र में पांच बैठकें होंगी और सदस्यों को अनंतिम कैलेंडर के बारे में अलग से सूचित किया जाएगा।

18 से 22 सितंबर तक संसद के विशेष सत्र की घोषणा 31 अगस्त को संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने की थी, जिन्होंने इसके एजेंडे को गुप्त रखा जिससे अटकलें तेज हो गईं।

टॅग्स :भारतीय संसददिल्लीसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी