लाइव न्यूज़ :

Video: पुनर्विकसित कर्तव्य पथ का ड्रोन वीडियो हुआ जारी, देखें पहली झलक

By आजाद खान | Updated: September 7, 2022 15:52 IST

आपको बता दें कि इस पर बोलते हुए पीएमओ ने कहा है कि पूर्ववर्ती ‘‘राजपथ’’ सत्ता का प्रतीक था और उसे ‘‘कर्तव्य पथ’’ का नाम दिया जाना बदलाव का परिचायक है।

Open in App
ठळक मुद्देनई दिल्ली नगर परिषद द्वारा नए संशोधित सेंट्रल विस्टा का ड्रोन वीडियो जारी किया गया है। वीडियो में नए संशोधित सेंट्रल विस्टा के अन्दर के फुटेज दिखाए गए है। ऐसे में पीएम मोदी द्वारा 08 सितंबर को ‘‘कर्तव्य पथ’’ का उद्घाटन किया जाएगा।

Kingsway To Rajpath To Kartavya Path Video: नई दिल्ली नगर परिषद (NDMC) ने नए संशोधित सेंट्रल विस्टा का ड्रोन वीडियो जारी किया है। इल ड्रोन वीडियो में संशोधित सेंट्रल विस्टा की हवाई सैर की गई है और पुनर्विकसित 'कर्तव्य पथ' की एक झलक दिखाई गई है। 

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 08 सितंबर को सेंट्रल विस्टा एवेन्यू (Central Vista Avenue) के  ‘‘कर्तव्य पथ’’ का उद्घाटन करेंगे। हालांकि इसके नाम के बदलने को लेकर विपक्षी दलों द्वारा आपत्ति भी जताई गई है जिस कारण इसे लेकर विवाद भी हुआ है। 

क्या दिखा वीडियो में 

नई दिल्ली नगर परिषद ने नए संशोधित सेंट्रल विस्टा का ड्रोन वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में संशोधित सेंट्रल विस्टा के अन्दर के वीडियो दिखाई गए है। वीडियो में यह देखा गया है कि नए संशोधित सेंट्रल विस्टा में रास्ते, बागान और सरकारी कार्यालय कैसे दिख रहे है। 

जब यह ड्रोन वीडियो शुरू होता है तो यह नए संशोधित सेंट्रल विस्टा के ऊपर-ऊपर गुजरता है और इसके झील, पेड़-पौधो के साथ केंद्रीय सचिवालय और कई अन्य सरकारी कार्याल कैसे दिख रहे है, यह भी देखने को मिला है। 

08 सितंबर को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को ‘‘कर्तव्य पथ’’ का उद्घाटन और इंडिया गेट पर स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बुधवार को एक बयान में दी। 

ज्ञात हो कि नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय से मिले एक प्रस्ताव को पारित कर ‘‘राजपथ’’ का नाम बदलकर ‘‘कर्तव्य पथ’’ कर दिया। अब इंडिया गेट पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा से लेकर राष्ट्रपति भवन तक पूरे इलाके को ‘‘कर्तव्य पथ’’ कहा जाएगा। 

इस पर पीएमओ ने क्या  कहा

पीएमओ ने कहा कि पूर्ववर्ती ‘‘राजपथ’’ सत्ता का प्रतीक था और उसे ‘‘कर्तव्य पथ’’ का नाम दिया जाना बदलाव का परिचायक है और यह सार्वजनिक स्वामित्व तथा सशक्तीकरण का एक उदाहरण भी है। 

पीएमओ ने कहा कि ‘‘कर्तव्य पथ’’ का उद्घाटन और सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री मोदी के अमृत काल में नए भारत के लिए ‘‘पंच प्राण’’ के आह्वान के दूसरे प्राण के अनुकूल है, जिसमें उन्होंने औपनिवेशिक मानसिकता की हर निशानी को समाप्त करने की बात कही थी। 

भाषा इन्पुट के साथ  

टॅग्स :New Delhiनरेंद्र मोदीसुभाष चंद्र बोसभारतIndia
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो