लाइव न्यूज़ :

बिहार टॉपर पर फिर ‌विवादः दिल्ली में कोचिंग करती थीं तो बिहार के कॉलेज में 75% अटेंडेंस कैसे?

By भारती द्विवेदी | Updated: June 7, 2018 09:20 IST

कल्पना कुमारी ने बिहार साइंस स्ट्रीम में 434 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है।

Open in App

नई दिल्ली, 7 जून: पिछले कुछ सालों से बिहार बोर्ड की परीक्षा और उसका रिजल्ट सुर्खियों का विषय रहा है। कभी परीक्षा में हो रही नकल की फोटो वायरल हो जाती है तो कभी फर्जी टॉपर। बिहार बोर्ड बारहवीं का रिजल्ट बुधवार (6 जून) को घोषित किया गया। दो दिल पहले NEET की परीक्षा में देश भर में टॉप करने वाली कल्पना कुमारी साइंस स्ट्रीम की टॉपर बनी हैं। कल्पना के कॉलेज अटेंडेंस को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। 

Bihar 12th Inter Result 2018 BSEB: NEET 2018 की टॉपर कल्पना कुमारी ने किया बिहार बोर्ड 12वीं में टॉप, अभिनव और उद्देश्य को मिला दूसरा व तीसरा स्थान

दरअसल कल्पना पिछले दो साल से दिल्ली में रहकर आकाश इंस्टीट्यूट कोचिंग सेंटर में पढ़ाई कर रही हैं। बारहवीं में एडमिशन उन्होंने ने शिवहर के तरियानी में वाईकेजेएम कॉलेज में ले रखा है। कॉलेज के नियम के मुताबिक परीक्षा में बैठने के लिए 75 फीसदी अटेंडेंस होना जरूरी है। ऐसे में जब कल्पना कॉलेज ही नहीं आई फिर उन्हें परीक्षा में बैठने कैसे दिया गया?

इससे पहले साल 2016 में ऑर्ट्स स्ट्रीम की टॉपर बनीं रूबी राय ने पूरे शिक्षा व्यवस्था को कठघरे में खड़ा कर दिया था। हाजीपुर की रहनेवाली रूबी ने ऑर्ट्स में पूरे बिहार में टॉप किया था लेकिन जब उनसे 'पॉलिटिकल साइंस क्या है' पूछा गया तो वो जवाब नहीं दे पाई थी। काफी आलोचना होने के बाद जब जांच बैठी तो पता चला कि पूरा बोर्ड ही टॉपर घोटाले में शामिल है। फिर रूबी राय को लेकर रिव्यू हुआ, वहां भी वो जवाब देने में असफल रही। साथ ही ये खुलासा हुआ कि जिस कॉपी को रूबी राय का बताया जा रहा है, दरअसल वो उनकी थी ही नहीं। वो किसी और ने लिखी थी।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें 

टॅग्स :बिहारबिहारबोर्ड.एसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप