लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 1 अक्टूबर से बंद होंगी शराब की प्राइवेट दुकानें, अगले महीने से बदल रहे हैं ये 5 बड़े नियम

By विनीत कुमार | Updated: September 29, 2021 16:21 IST

एक अक्टूबर से नियमों में कई अहम बदलाव होने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानना सभी के लिए जरूरी है। यहां देखें पूरी लिस्ट..

Open in App
ठळक मुद्दे80 वर्ष और उससे अधिक आयु के पेंशनभोगियों के पास होगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने का विकल्पओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (OBC), यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और इलाहाबाद बैंक के चेकबुक होंगे बंददिल्ली में नई आबकारी नीति के तहत 30 सितंबर के बाद शहर में निजी शराब के ठेके कुछ दिनों के लिए बंद होंगे।

नई दिल्ली: एक अक्टूबर से कुछ नए नियम लागू होने जा रहा हैं। इसका असर लोगों के दैनिक जीवन पर पड़ेगा। इन नियमों में पेंशन नियम में बदलाव से लेकर बैंक चेक बुक के नियम आदि शामिल हैं। वहीं दिल्ली मे नई आबकारी नियमों के तहत कुछ दिनों के लिए प्राइवेट शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी। आइए हम आपको बदल रहे नियमों के बारे में विस्तार से बताते हैं।

1. पेंशन के नियम में बदलाव: 1 अक्टूबर से 80 वर्ष और उससे अधिक आयु के पेंशनभोगियों के पास देश में संबंधित प्रधान डाकघरों के 'जीवन प्रमाण केंद्रों' पर अपने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने का विकल्प होगा। इस प्रक्रिया को पूरा करने की समय सीमा 30 नवंबर तक है।

2. चेक बुक नियमों बदलाव: अगले महीने से तीन बैंकों के चेकबुक और MICR कोड अमान्य हो जाएंगे। इसमें ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (OBC), यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और इलाहाबाद बैंक शामिल हैं। इन बैंकों का अन्य बैंकों के साथ विलय हो चुका है। 

3. ऑटो डेबिट नियम: आरबीआई के दिशा-निर्देशों के बाद ऑटो डेबिट पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। इस संबंध में आरबीआई ने अप्रैल में ही घोषणा कर दी थी। नया पेमेंट सिस्टम एक अक्टूबर से लागू किया जाएगा। नए सिस्टम के अनुसार अब बैंक सहित पेटीएम, गूगल-पे, फोन पे जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म कोई किस्त या बिल काटने के पहले आप से अनुमति लेंगे। बिना अनुमति के वे आपके खाते से पैसा नहीं काट सकेंगे।

4. निवेश के नियम में बदलाव: सेबी ने म्यूचुअल फंड हाउसों के जूनियर कर्मचारियों के लिए 'स्किन इन द गेम' नियम लागू करने का ऐलान किया है। इसके तहत इन कर्मचारियों की सैलरी का 10 पर्सेंट अब उस फंड डाउस म्यूचुअल फंड यूनिट में निवेश किया जाएगा। वहीं, 1 अक्टूबर 2023 से सैलरी की 20 प्रतिशत राशि म्यूचुअल फंड यूनिट में निवेश होगी। 

5. निजी शराब की दुकानें रहेंगी बंद: दिल्ली में नई आबकारी नीति के तहत 30 सितंबर के बाद शहर के करीब सभी 260 निजी शराब के ठेके बंद हो जाएंगे। दिल्ली में कुल 850 शराब की दुकानों में से केवल दिल्ली सरकार की एजेंसियों द्वारा संचालित शराब दुकानें 16 नवंबर तक खुली रहेंगी। इसके बाद खुली बोली के जरिए लाइसेंस हासिल करने वाले नए लोग 17 नवंबर से दुकानें खोल सकेंगे। ऐसे में अगले डेढ़ महीने तक शराब की कमी रह सकती है। 

टॅग्स :डेबिट कार्डSEBIदिल्ली-एनसीआर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतNoida International Airport: सिर्फ एक रनवे नहीं, गेम चेंजर है जेवर एयरपोर्ट; जानिए 10 बड़ी बातें

पूजा पाठRam Navami 2026: बिड़ला मंदिर से छतरपुर तक, दिल्ली-NCR में राम नवमी को होंगे भव्य आयोजन

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

भारतTraffic Advisory: नोएडा में आज दलित प्रेरणा स्थल के पास यातायात मार्ग में बदलाव, घर से निकलने से पहले चेक कर लें ट्रैफिक का हाल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया