लाइव न्यूज़ :

नेतन्याहू ने ईरान पर इजरायली हमलों को लेकर मोदी से बात की, पीएम ने क्षेत्र में शांति का आग्रह किया

By रुस्तम राणा | Updated: June 13, 2025 21:17 IST

भारतीय पक्ष ने दोनों देशों के साथ अपने "घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंधों" की ओर इशारा किया और कहा कि वह इजरायल और ईरान को "हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।" मोदी और नेतन्याहू के बीच फोन पर बातचीत में उभरती स्थिति पर चर्चा हुई। 

Open in App
ठळक मुद्देबातचीत में पीएम मोदी ने नेतन्याहू से क्षेत्र में शीघ्र शांति बहाली का आह्वान कियाभारतीय पक्ष ने दोनों देशों के साथ अपने "घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंधों" की ओर इशारा कियाभारतीय पीएम ने अपने इजराइली समकक्ष से भारत की चिंताओं को साझा किया

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को अपने इजराइली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू को पश्चिम एशिया की स्थिति के बारे में भारत की चिंताओं से अवगत कराया। साथ ही क्षेत्र में शीघ्र शांति बहाली का आह्वान किया। विदेश मंत्रालय ने इससे पहले इजरायल द्वारा ईरानी सैन्य और परमाणु ठिकानों पर हवाई हमले शुरू करने के बाद गहरी चिंता व्यक्त की थी और दोनों देशों से आग्रह किया था कि वे इस तरह के कदम न उठाएं। 

भारतीय पक्ष ने दोनों देशों के साथ अपने "घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंधों" की ओर इशारा किया और कहा कि वह इजरायल और ईरान को "हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।" मोदी और नेतन्याहू के बीच फोन पर बातचीत में उभरती स्थिति पर चर्चा हुई। 

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा, "इजरायल के प्रधानमंत्री @नेतन्याहू का फोन आया। उन्होंने मुझे उभरती स्थिति के बारे में जानकारी दी।" उन्होंने कहा, "मैंने भारत की चिंताओं को साझा किया और क्षेत्र में शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली की आवश्यकता पर जोर दिया।"

नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी बात की और उन्हें स्थिति से अवगत कराया। तेहरान और तेल अवीव में भारतीय मिशनों ने दोनों देशों में हजारों भारतीय नागरिकों को इजरायली हवाई हमलों के बाद सतर्क रहने और सुरक्षित रहने की सलाह दी है।

इज़रायली सेना ने तेहरान, नतांज़, तबरीज़, इस्फ़हान, अराक और केरमानशाह शहरों में कम से कम दो हवाई हमले किए। ईरान के सरकारी मीडिया ने बताया कि इज़रायली हमलों में कई परमाणु वैज्ञानिक और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के कमांडर-इन-चीफ़ हुसैन सलामी भी मारे गए।

 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीबेंजामिन नेतन्याहूइजराइलईरान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील