लाइव न्यूज़ :

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली आज से भारत के 3 दिवसीय दौरे पर, राष्ट्रपति और PM मोदी से करेंगे मुलाकात

By भारती द्विवेदी | Updated: April 6, 2018 00:15 IST

प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली पदभार ग्रहण करने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा भारत आ रहे हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 6 अप्रैल: नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली पदभार ग्रहण करने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर शुक्रवार को भारत पहुंचेंगे। इस दौरान वह दोनों देशों के बीच साझेदारी को मजबूत करने के लिए शीर्ष भारतीय नेतृत्व से बातचीत करेंगे। केपी ओली अपनी पत्नी राधिका शाक्य ओली के साथ सुबह यहां पहुंचेंगे और बाद में दोपहर के भोज के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वह शनिवार को शिष्टमंडल स्तर की वार्ता से पहले कल शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। ओली अपनी यात्रा के पहले दिन दिल्ली में नेपाली समुदाय से भी बात करेंगे।नेपाली प्रधानमंत्री का शनिवार को राष्ट्रपति भवन में रस्मी स्वागत किया जाएगा जहां वह राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से मिलेंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक ओली और मोदी के बीच शिष्टमंडल स्तर की वार्ता शनिवार को होगी। वार्ता के बाद विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा और प्रेस बयान जारी होंगे।शनिवार को ही विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और गृह मंत्री राजनाथ भी अलग अलग ओली से मिलेंगे। यात्रा के दौरान ओली उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू से भी मिलेंगे। ओली उत्तराखंड के पंतनगर में स्थित जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भी जाएंगे जहां उन्हें विज्ञान में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजा जाएगा।

PTI Bhasha Inputs

टॅग्स :नेपालसुषमा स्वराजइंडियानरेंद्र मोदीरामनाथ कोविंद
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज