लाइव न्यूज़ :

"नेहरू की पहचान उनका काम है, नाम नहीं", राहुल गांधी ने तीनमूर्ति के नेहरू संग्रहालय का नाम बदलने पर कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 17, 2023 12:26 IST

राहुल गांधी ने नेहरू संग्रहालय का नाम बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय रखने के विवाद पर कहा कि नेहरू सिर्फ अपने नाम से नहीं, बल्कि अपने काम से जाने जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने नेहरू संग्रहालय का नाम बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय रखने के विवाद पर दी प्रतिक्रियाराहुल गांधी ने कहा कि नेहरू नाम के मोहताज नहीं है, वो अपने काम से हमेशा जाने जाते रहेंगेजयराम रमेश ने कहा था कि भाजपा ने एन की जगह पी लगाकर अपनी क्षुद्रता प्रदर्शित की है

नई दिल्ली: मोदी सरकार नेहरू संग्रहालय का नाम बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय रखने के विवाद में बुरी तरह से फंसती जा रही है। कांग्रेस इस फैसले को लेकर बेहद आक्रामक है और अब इसी मसले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने भी प्रतिक्रिया दी है और सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया है।

लद्दाख यात्रा पर निकल रहे राहुल गांधी ने हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए नेहरू संग्रहालय का नाम प्रधानमंत्री संग्रहालय किये जाने पर कहा, "नेहरू सिर्फ अपने नाम से नहीं, बल्कि अपने काम से जाने जाते हैं।"

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यह तीखी प्रतिक्रिया इस विवाद को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच चल रही जुबानी जंग के अगले दिन आई है। जिसमें कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कहा था कि भाजपा ने नेहरू की जगह प्रधानमंत्री लगाकर अपनी क्षुद्रता और चिड़चिड़ेपन को पेश किया है।

वहीं कांग्रेस नेता रमेश की इस टिप्पणी पर भाजपा की ओर से भी पलटवार किया गया और कहा गया कि ऐसे फैसले पर दरबारी सिर्फ विलाप कर सकते हैं।

वहीं राहुल गांधी ने लद्दाख जाते समय हवाई अड्डे पर कहा, "नेहरू जी नाम के जरिये पहचान के मोहताज नहीं हैं, उनका काम ही उनकी पहचान है।"

मालूम हो कि बीते 14 अगस्त को तीनमूर्ति स्थित नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय का नाम आधिकारिक तौर पर बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय सोसायटी कर दिया गया।

इस विषय को लेकर जब कांग्रेस ने भाजपा को घेरने का प्रयास किया तो भाजपा ने कहा कि चूंकि संग्रहालय अब केवल नेहरू पर केंद्रित न होकर अब तक के सभी प्रधानमंत्रियों के इतिहास पर है, जबकि उससे पहले तक नेहरू संग्रहालय में किसी भी अन्य प्रधानमंत्री को जगह नहीं मिली थी।

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसजवाहरलाल नेहरूBJPनरेंद्र मोदीमोदी सरकारJairam Ramesh
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप