लाइव न्यूज़ :

मिड डे मील में लापरवाही, मुजफ्फरनगर में मरा हुआ चूहा मिला, आठ छात्र और एक शिक्षक बीमार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 3, 2019 19:43 IST

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट अमित कुमार सिंह ने कहा कि मुस्तफाबाद पंचेंदा गांव के जनता इंटर कॉलेज में आठ छात्र और एक शिक्षक बीमार पड़ गए जिसके बाद उन्हें अस्पताल भेजा गया। एक प्लेट में चूहा पाया गया, हालांकि उस वक्त तक किसी ने खाना नहीं खाया था। हापुड़ की गैर सरकारी संस्था जनकल्याण समिति ने स्कूल को मिड डे मील की आपूर्ति की थी।

Open in App
ठळक मुद्देसिंह ने कहा कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं और लापरवाही का दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।अधिकारी ने बताया कि जिला अधिकारियों ने मिड डे मील आपूर्तिकर्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

मिड डे मील वितरण में लापरवाही की एक और घटना में मंगलवार को यहां के एक स्कूल में परोसे गए खाने में मरा हुआ चूहा मिला जिसके बाद जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट अमित कुमार सिंह ने कहा कि मुस्तफाबाद पंचेंदा गांव के जनता इंटर कॉलेज में आठ छात्र और एक शिक्षक बीमार पड़ गए जिसके बाद उन्हें अस्पताल भेजा गया। एक प्लेट में चूहा पाया गया, हालांकि उस वक्त तक किसी ने खाना नहीं खाया था। हापुड़ की गैर सरकारी संस्था जनकल्याण समिति ने स्कूल को मिड डे मील की आपूर्ति की थी।

सिंह ने कहा कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं और लापरवाही का दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी ने बताया कि जिला अधिकारियों ने मिड डे मील आपूर्तिकर्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि चूहा देखने के बाद छात्रों और शिक्षक को उल्टी आ गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में पिछले हफ्ते मिड डे मील का एक और वीडियो सामने आया था जिसमें दिखाया गया कि एक लीटर दूध में एक बाल्टी पानी मिला दिया गया ताकि 81 बच्चों को मिड डे मील के दौरान दूध परोसा जा सके। मिर्जापुर जिले के सीयूर प्राथमिक विद्यालय से दो महीने पहले इसी तरह का वीडियो सामने आया था, जिसमें मिड डे मील में एक महिला रोटी बांट रही है और दूसरी नमक बांट रही है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमिड डे मीलयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण