लाइव न्यूज़ :

NEET-UG Row: सीबीआई ने NTA ट्रंक से प्रश्नपत्र चुराने वाले 2 लोगों को किया गिरफ्तार

By आकाश चौरसिया | Updated: July 16, 2024 17:23 IST

NEET-UG Row: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने नीट-यूजी प्रश्न पत्र एनटीए ट्रंक से चोरी के आरोप में मंगलवार को मामले में 2 लोगों को हिरासत में ले लिया है। हालांकि मामले में 15 जुलाई को नीट-यूजी पेपर लीक केस में सीबीआई ने देर शाम हजारीबाग शहर के 1 गेस्ट हाउस में छापा मारकर संचालक राजकुमार उर्फ राजू को गिरफ्तार किया।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय जांच ब्यूरो ने एनटीए ट्रंक से प्रश्न पत्र चोरी के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार कियाहालांकि, इससे पहले सोमवार को एक गेस्ट हाउस संचालक को हिरासत में लिया था अभी तक धोखाधड़ी मामले में एक दर्जन लोगों को सीबीआई ने पकड़ा है

NEET-UG Row: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने नीट-यूजी प्रश्न पत्र एनटीए ट्रंक से चोरी के आरोप में मंगलवार को मामले में 2 लोगों को हिरासत में ले लिया है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के ट्रंक से NEET-UG का पेपर चुरा लिए थे।

पटना से पंकज कुमार और हजारीबाग से राजू सिंह को केंद्रीय एजेंसी (सीबीआई) ने गिरफ्तार किया। इस बात की जानकारी इंडिया टुडे के जरिए सामने आई है। दोनों के ऊपर प्रश्न पत्र चोरी करने और इस पेपर को सर्कुलेट करने का आरोप लगा है।

पिछले महीने में सीबीआई ने इस केस में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया था, जिसका नाम राकेश रंजन उर्फ रॉकी थी, वो बिहार के नालंदा का रहने वाला था। राकेश रंजन को लेकर माना जा रहा था कि नीट पेपर लीक मामले में वो एक बड़ा मुख्य प्लेयर था। सीबीआई ने जाल बिछाया और रंजन को गिरफ्तार करने के लिए पटना और कोलकाता में चार स्थानों पर छापेमारी की। 

बड़े पैमाने पर राजनीतिक तूफान खड़ा करने वाली साजिश का पर्दाफाश करने के लिए एजेंसी ने अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।

इस केस में परत दर परत तब खुलना शुरू हुई, जब एकाएक 67 बच्चों के 720 में से 720 अंक और समय से पहले रिजल्ट आ गया। जो पूरी तरह से एग्जाम देने वाले छात्रों के बीच हड़कंप पैदा करने वाला था। फिर, धीरे-धीरे देश के कोने-कोने में छात्रों ने आवाज उठानी शुरू की। फिर मामला कोर्ट में पहुंचा, इस क्रम में मामले की तपन को देखते हुए केंद्र सरकार ने सीबीआई को आगे की जांच के लिए सौंप दिया था।  

सीबीआई ने आज की कार्रवाई से पहले 28 जून को हजारीबाग स्थित ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एवं एनटीए के सिटी कोऑर्डिनेटर एहसान उल हक, वाइस प्रिंसिपल मो. इम्तियाज और एक दैनिक अखबार के पत्रकार जमालुद्दीन को गिरफ्तार किया था। वहीं, 15 जुलाई को नीट-यूजी पेपर लीक केस में सीबीआई ने सोमवार देर शाम हजारीबाग शहर के एक गेस्ट हाउस में छापा मारकर संचालक राजकुमार उर्फ राजू को गिरफ्तार किया।

टॅग्स :नीटनेशनल टेस्टिंग एजेंसीसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप