लाइव न्यूज़ :

NEET-UG paper leak case: सीबीआई ने झारखंड में पत्रकार को पकड़ा, गुजरात में ली तलाशी

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 29, 2024 12:24 IST

सीबीआई ने नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक मामले में गुजरात में सात स्थानों पर तलाशी ली।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात में सीबीआई की टीमें गोधरा, खेड़ा, अहमदाबाद और आनंद में सात जगहों पर कुछ संदिग्धों की तलाश में छापेमारी कर रही हैंयह गोधरा पुलिस द्वारा पहले जांच की गई एफआईआर से संबंधित है। सीबीआई ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) पेपर लीक मामले में छह प्राथमिकी दर्ज की हैं।

नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो ने राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) पेपर लीक मामले में शनिवार को झारखंड के हजारीबाग से एक पत्रकार को गिरफ्तार किया। जमालुद्दीन नाम का पत्रकार एक हिंदी अखबार के लिए काम करता है और उसे ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था।

गुजरात में सीबीआई की टीमें गोधरा, खेड़ा, अहमदाबाद और आनंद में सात जगहों पर कुछ संदिग्धों की तलाश में छापेमारी कर रही हैं। यह गोधरा पुलिस द्वारा पहले जांच की गई एफआईआर से संबंधित है। 

सीबीआई ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) पेपर लीक मामले में छह प्राथमिकी दर्ज की हैं। एनटीए ने देश भर के सरकारी और निजी संस्थानों में एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य संबंधित पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए नीट-यूजी परीक्षा का आयोजन किया था। इस साल पांच मई को कुल 571 शहरों के 4,750 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 23 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे। 

टॅग्स :यूजी नीट परीक्षानीटसीबीआईगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम