लाइव न्यूज़ :

NEET UG 2025: आज होगी नीट की परीक्षा, रांची में एग्जाम सेंटर के पास निषेधाज्ञा लागू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 4, 2025 11:30 IST

NEET UG 2025:  NEET UG परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक देश भर के 500 से अधिक शहरों में 5,453 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

Open in App

NEET UG 2025:  झारखंड की राजधानी रांची में रविवार को होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) स्नातक-2025 के मद्देनजर निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि परीक्षा शहर के 22 केंद्रों पर दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी।

रांची प्रशासन द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, शहर के सभी नीट यूजी-2025 परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा चार मई को पूर्वाह्न 11 बजे से रात आठ बजे तक प्रभावी रहेगी।

आदेश में कहा गया है कि प्रतिबंधित क्षेत्र में पांच या अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने, किसी भी ध्वनि अनुप्रयोग उपकरण का उपयोग करने, किसी भी प्रकार की बैठक या सार्वजनिक समारोह आयोजित करने, किसी भी प्रकार के हथियार जैसे बंदूक, राइफल, रिवाल्वर, विस्फोटक, लाठी, धनुष और तीर लेकर चलने पर प्रतिबंध रहेगा।

अधिकारी ने बताया कि स्वतंत्र एवं पारदर्शी तरीके से परीक्षा कराने के लिए सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में मजिस्ट्रेट, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और सुरक्षा बल मौजूद रहेंगे। 

टॅग्स :नीटयूजी नीट परीक्षाexam
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

भारतबिहार विद्यालय परीक्षा समितिः 1,699 केंद्र और 15 लाख से अधिक परीक्षार्थी?

क्राइम अलर्टकौन हैं खगड़िया निवासी “संजय” और “गुप्ता”?, नीट छात्रा मौत मामले में सांसद पप्पू यादव ने किया नया खुलासा, केस को आखिरी सांस तक लड़ूंगा

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

भारतपटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत?, विधानमंडल में विपक्षी दलों ने किया जोरदार प्रदर्शन

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष