लाइव न्यूज़ :

NEET UG 2021 result: मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-स्नातक के नतीजे घोषित, जानिए टॉपर कौन, यहां करें चेक

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 1, 2021 22:22 IST

NEET UG 2021 result: तेलंगाना से मृणाल कुटेरी, दिल्ली के तन्मय गुप्ता और महाराष्ट्र से कारिका जी नायर ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-स्नातक में शीर्ष स्थान साझा किया।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने कहा कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-स्नातक के नतीजे घोषित किए गए है। 202 शहरों में 3,682 केंद्रों पर 12 सितंबर को परीक्षा आयोजित की गई थी।तीन छात्रों के लिए काउंसिलिंग के चरण में टाई-ब्रेकिंग फॉर्मूला अपनाया जाएगा।

NEET UG 2021 result: स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2021, राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार neet.nta.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

जानकारी के मुताबिक इस बार नीट के परिणाम छात्रों को ईमेल के जरिए भेजे गए हैं। मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट-स्नातक) के परिणाम सोमवार को घोषित कर दिए गए और इसमें तीन छात्रों ने शीर्ष रैंक हासिल किए हैं। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने यह जानकारी दी। मृणाल कुटेरी (तेलंगाना) तन्मय गुप्ता (दिल्ली) और कार्तिका जी नायर (महाराष्ट्र) ने पूरे अंक हासिल कर शीर्ष स्थान हासिल किए।

एनटीए के एक अधिकारी ने कहा कि इन तीन उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग चरण में ‘टाई-ब्रेकिंग’ फॉर्मूला अपनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नीट-स्नातक परीक्षा में 15 उम्मीदवारों ने अनुचित तरीकों का इस्तेमाल किया और उनके परीक्षा नतीजे रद्द कर दिये गये हैं।

यह परीक्षा 12 सितंबर को आयोजित की गई थी जिसमें 95 प्रतिशत से अधिक पंजीकृत छात्र मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए शामिल हुए थे। इस साल राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के लिए रिकॉर्ड 16.14 लाख छात्रों ने अपना पंजीकरण कराया था। स्नातक स्तर के मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिहाज से नीट परीक्षा आयोजित करने के लिए 2018 में एनटीए की स्थापना की गयी थी। एनटीए ने याचिका में कहा था कि 16,14,777 अभ्यर्थियों के लिए 202 शहरों में 3,682 केंद्रों पर 12 सितंबर को परीक्षा आयोजित की गई थी।

एनटीए ने कहा कि शीर्ष रैंक हासिल करने वाले तीन छात्रों के लिए काउंसिलिंग के चरण में टाई-ब्रेकिंग फॉर्मूला अपनाया जाएगा। नीट-यूजी परीक्षा में 15 उम्मीदवारों ने अनुचित तरीकों का इस्तेमाल किया, उनके नतीजे रद्द कर दिये गये हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है।

आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके नीट परिणाम आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को देशभर में स्नातक स्तरीय चिकित्सा पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के परिणाम घोषित करने की अनुमति दी थी। कहा कि वह 16 लाख से अधिक विद्यार्थियों के परिणाम नहीं रोक सकता।

टॅग्स :नीटexamएग्जाम रिजल्ट्सएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBengaluru: प्रोफेसर अब्दुल ने क्लासरूम में लेक्चर के दौरान छात्रा को 'आई लव यू' बोलकर किया प्रपोज़, बाद में 'चप्पलों' से हुई पिटाई, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील