लाइव न्यूज़ :

Neeraj Chopra Diamond League Final 2024 Highlights: फिर से सिल्वर?, 2022 में ट्रॉफी जीती थी, 2024 में 1 सेमी से पीछे रहे चोपड़ा, जानें पाकिस्तान के नदीम का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 15, 2024 12:15 IST

Neeraj Chopra Diamond League Final 2024 Highlights: दो बार के ओलंपिक पदक विजेता 26 वर्ष के नीरज चोपड़ा ने 2022 में ट्रॉफी जीती थी और पिछले साल दूसरे स्थान पर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देNeeraj Chopra Diamond League Final 2024 Highlights: एंडरसन पीटर्स के 87 . 87 मीटर से एक सेंटीमीटर पीछे रह गए। Neeraj Chopra Diamond League Final 2024 Highlights: दो बार के विश्व चैम्पियन ग्रेनाडा के पीटर्स ने पहले ही प्रयास में सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका।Neeraj Chopra Diamond League Final 2024 Highlights: जर्मनी के जूलियन वेबर 85 . 97 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

Neeraj Chopra’s Diamond League Final 2024 Highlights: भारत के स्टार भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा डायमंड लीग खिताब से एक सेंटीमीटर से चूक गए और शनिवार को सत्र के फाइनल में 87 . 86 मीटर के थ्रो के साथ लगातार दूसरी बार दूसरे स्थान पर रहे। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता 26 वर्ष के चोपड़ा ने 2022 में ट्रॉफी जीती थी और पिछले साल दूसरे स्थान पर रहे थे। उन्होंने तीसरे प्रयास में सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका लेकिन विजेता एंडरसन पीटर्स के 87 . 87 मीटर से एक सेंटीमीटर पीछे रह गए। दो बार के विश्व चैम्पियन ग्रेनाडा के पीटर्स ने पहले ही प्रयास में सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका।

जर्मनी के जूलियन वेबर 85 . 97 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे। चोपड़ा का निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 89.94 मीटर है जबकि सत्र का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 89.49 मीटर है। उन्होंने अपने छह प्रयास में भाले को 86.82 मीटर, 83.49 मीटर, 87.86 मीटर, 82.04 मीटर, 83.30 मीटर और 86.46 मीटर की दूरी तक फेंका।

शीर्ष तीन में रहे खिलाड़ी सात खिलाड़ियों के फाइनल के दौरान पूरे समय इसी क्रम मे रहे। डायमंड लीग चैंपियन बनने पर पीटर्स को डायमंड लीग ट्रॉफी और 30 हजार डॉलर मिले। फाइनल में दूसरे स्थान पर रहने के लिए चोपड़ा को 12 हजार डॉलर मिले। इसके साथ ही 14 चरण के बाद प्रतिष्ठित डाइमंड लीग और अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स सत्र का भी अंत हो गया।

हरियाणा के चोपड़ा के प्रदर्शन में पूरे सत्र में निरंतरता दिखी। वह हालांकि इस दौरान सिर्फ एक अंतरराष्ट्रीय खिताब जीत सके जो उन्होंने 18 जून को फिनलैंड के तुर्कु में पावो नुर्मी खेलों के रूप में जीता। दोहा और लुसाने में क्रमश: 10 मई और 22 अगस्त को एकदिवसीय डायमंड लीग प्रतियोगिता में दूसरे स्थान के साथ चोपड़ा ने ओवरॉल तालिका में 14 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहते हुए डाइमंड लीग फाइनल में जगह बनाई थी। चोपड़ा इस सत्र में अपनी फिटनेस से जूझते रहे और संभावना है कि वह ग्रोइन की चोट के इलाज के लिए डॉक्टर से मिलेंगे।

इस चोट ने पूरे सत्र में उन्हें प्रभावित किया है और 90 मीटर का थ्रो करने के उनके प्रयास में बाधा बनी है। शुक्रवार को राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक 3000 मीटर स्टीपलचेज खिलाड़ी अविनाश साबले ने डायमंड लीग फाइनल में पहली बार खेलते हुए आठ मिनट 17.09 सेकेंड के औसत समय के साथ 10 खिलाड़ियों के बीच नौवां स्थान हासिल किया था। वह ओलंपिक खेलों में 11वें स्थान पर रहे थे। पहली बार डायमंड लीग फाइनल में दो भारतीयों ने हिस्सा लिया।

टॅग्स :नीरज चोपड़ापाकिस्तानArshad Nadeem
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?