लाइव न्यूज़ :

Neeraj Chopra-Jan Zelezny: गोल्ड हारने का गम?, तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक और विश्व खिताब विजेता जान ज़ेलेज़नी को अपना कोच बनाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 9, 2024 18:42 IST

Neeraj Chopra-Jan Zelezny: शानदार करियर में तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक (1992, 1996, 2000) और इतने ही विश्व खिताब (1993, 1995, 2001) जीते।

Open in App
ठळक मुद्देज़ेलेज़नी के नाम इस स्पर्धा में 98.48 मीटर का विश्व रिकॉर्ड भी दर्ज है।जर्मन बायोमैकेनिक्स विशेषज्ञ क्लॉस बार्टोनिट्ज़ के साथ काम किया।मैं शुरू से ही जान की तकनीक और सटीकता का प्रशंसक रहा हूं।

Neeraj Chopra-Jan Zelezny: भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने अगले सत्र की शुरुआत से पहले शनिवार को तीन बार के ओलंपिक चैंपियन और विश्व रिकॉर्ड धारक जान ज़ेलेज़नी को अपना कोच नियुक्त किया। चेक गणराज्य के 58 वर्षीय ज़ेलेज़नी को आधुनिक युग का सबसे महान भाला फेंक खिलाड़ी माना जाता है। उन्होंने अपने शानदार करियर में तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक (1992, 1996, 2000) और इतने ही विश्व खिताब (1993, 1995, 2001) जीते। ज़ेलेज़नी के नाम इस स्पर्धा में 98.48 मीटर का विश्व रिकॉर्ड भी दर्ज है।

चोपड़ा ने हाल तक जर्मन बायोमैकेनिक्स विशेषज्ञ क्लॉस बार्टोनिट्ज़ के साथ काम किया, जो उनके कोच की भूमिका भी निभा रहे थे। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण और पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले चोपड़ा ने कहा कि वह अपने शुरुआती दिनों से ज़ेलेज़नी के बहुत बड़े प्रशंसक थे और अपने कौशल को निखारने के लिए उनके वीडियो देखते थे।

चोपड़ा ने कहा, ‘‘मैं शुरू से ही जान की तकनीक और सटीकता का प्रशंसक रहा हूं। मैंने उनके वीडियो देखने में बहुत समय बिताया। वह इतने वर्षों तक इस खेल के शिखर पर रहे। मेरे लिए उनका साथ बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि हम दोनों की भाला फेंकने की शैली एक जैसी है तथा उनके पास अपार अनुभव है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं अपने करियर में अगले चरण की ओर बढ़ रहा हूं तो जान का मेरे साथ होना सम्मान की बात है। मैं उनके साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं।’’ चोपड़ा अभी तक 90 मीटर तक भाला नहीं फेंक पाए हैं लेकिन वह यह आंकड़ा हासिल करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं जिसमें ज़ेलेज़नी का अनुभव काम आ सकता है।

ज़ेलेज़नी ने चोपड़ा का कोच नियुक्त किए जाने पर ख़ुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वह शुरू से ही भारतीय स्टार को कोचिंग देने के लिए उत्सुक थे क्योंकि उनमें अभी भी काफी संभावनाएं हैं। ज़ेलेज़नी ने एक बयान में कहा,‘‘मैंने कई वर्ष पहले कह दिया था कि नीरज में महान खिलाड़ी बनने के सभी गुण हैं। मैंने यह भी कहा था कि अगर मुझे चेक गणराज्य के बाहर किसी खिलाड़ी को कोचिंग देनी हो तो मेरी पहली पसंद नीरज होगा। मुझे उनमें बड़ी संभावनाएं दिखती हैं, क्योंकि वह युवा हैं और सुधार करने में सक्षम हैं। ’’

टॅग्स :नीरज चोपड़ापेरिस ओलंपिक 2024जर्मनी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतसुनो, अब सुनना पड़ेगा?, राहुल गांधी कारनामा सुनो, शाह ने कहा-शीतकालीन, बजट और मॉनसून सत्र के समय जर्मनी, वियतनाम, इंग्लैंड, सिंगापुर और मलेशिया की यात्रा पर थे कांग्रेस नेता, वीडियो

कारोबारऔद्योगिक एआई की नई राह दिखा रहा जर्मनी

कारोबारग्लोबल विंड एंड सोलर 2025ः नवीकरणीय ऊर्जा में पिछड़ते अमीर देश

कारोबारIndia-EU FTA: मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू और ऑडी, वाइन और दवाइयां, भारत-यूरोपीय संघ समझौते के बाद क्या सस्ता होगा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील