लाइव न्यूज़ :

फाइजर की घोषणा के बाद भारत में टीके की उपलब्धता की व्यवस्था बनाने की जरूरत: राहुल

By भाषा | Updated: November 11, 2020 15:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने, अमेरिकी दवा कंपनी फाइजर को कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने में सक्षम टीका विकसित करने में सफलता मिलने की संभावना की पृष्ठभूमि में बुधवार को कहा कि हर भारतीय नागरिक को टीका उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्था बनाने पर काम करने की जरूरत है।

उन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘फाइजर एक संभावित टीका विकसित कर रहा है। ऐसे में हर भारतीय को इसे उपलब्ध कराने की व्यवस्था बनाने पर काम करने की जरूरत है।’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘भारत सरकार को टीका वितरण की रणनीति स्पष्ट करने और यह बताने की जरूरत है कि यह हर भारतीय तक कैसे पहुंचेगा।’’

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों अग्रणी दवा कंपनी फाइजर ने कहा कि उसके टीका के विश्लेषण से पता चला है कि यह कोविड-19 को रोकने में 90 प्रतिशत तक कारगर हो सकता है। इससे संकेत मिलता है टीके को लेकर कंपनी का परीक्षण सही चल रहा है और वह अमेरिकी नियामक के पास इस संबंध में एक आवेदन दाखिल कर सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?