लाइव न्यूज़ :

उप्र में कोविड मरीजों को भर्ती कराने के लिए सीएमओ की अनुमति की जरूरत खत्म की जाए: प्रियंका

By भाषा | Updated: April 19, 2021 21:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आग्रह किया कि राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से अनुमति लेने संबंधी अनिवार्यता खत्म की जाए।

उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर यह भी कहा कि इस व्यवस्था से लोगों को बहुत परेशानी हो रही है और कई मरीजों की जान भी चली गई है।

प्रियंका ने पत्र में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश की कई जगहों से ये खबर आ रही है कि कोविड मरीजों को अस्पताल में दाखिले के लिए सीएमओ की अनुमति की आवश्यकता पड़ रही है। इस प्रक्रिया के चलते मरीजों को अस्पताल में भर्ती के लिए लम्बा इंतज़ार करना पड़ रहा है और उनके परिजन एक जगह से दूसरी जगह भागदौड़ कर रहे हैं। इस व्यवस्था के चलते कई लोगों की जान भी चली गई है।’’

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी के मुताबिक, ऑक्सीजन सिलिंडर के मामले में भी समस्या सामने आ रही है। ऑक्सीजन प्लांट्स और ऑक्सीजन फिलिंग केंद्रों पर बिना डीएम की अनुमति के किसी को ऑक्सीजन नहीं मिल रही। अस्पतालों में ऑक्सीजन युक्त बेड का पहले से ही भयानक संकट है।

उन्होंने आग्रह किया, ‘‘अस्पताल में कोविड मरीजों के दाखिले की व्यवस्था हर एक जान जरूरी को मंत्र मानकर सरल बनाइये। साथ ही साथ अस्पतालों व उपलब्ध बेडों का केंद्रीकृत डाटाबेस जारी करिए, जिससे कि लोग सीधे जाकर कोविड मरीजों का अस्पताल में दाखिला करा सकें।’’

प्रियंका ने कहा, ‘‘यह समय मुश्किल में पड़ी जनता के लिए संवेदना के साथ मदद करने का है। इस महाविपत्ति में हम सबको राजनीति से ऊपर उठकर काम करने की जरूरत है। कांग्रेस पार्टी प्रदेश की जनता साथ एकजुट है और सरकार को हर तरीके से मदद करने के लिए तैयार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?