लाइव न्यूज़ :

एनडीआरएफ का ट्विटर अकाउंट हैक हुआ, इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का अकाउंट हैक हुआ था

By विशाल कुमार | Updated: January 23, 2022 11:55 IST

एनडीआरएफ के ट्विटर हैंडल से कुछ संदेश पोस्ट किए गए थे और उसमें पहले से ही जारी संदेश दिख नहीं रखे थे, लेकिन आधिकारिक ‘डिस्प्ले’ तस्वीर और संघीय बल संबंधी जानकारी दिखाई दे रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देतकनीकी विशेषज्ञ इस मामले को देख रहे हैं और हैंडल को जल्द ही बहाल कर दिया जाएगा।संघीय आकस्मिक बल के रूप में एनडीआरएफ का 2006 में गठन किया गया था।पिछले साल दिसंबर में कुछ घंटों के लिए नरेंद्र मोदी का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया था।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) का आधिकारिक ट्विटर हैंडल शनिवार देर रात संभावित हैकिंग हमले का शिकार बना।  अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को बताया कि तकनीकी विशेषज्ञ इस मामले को देख रहे हैं और हैंडल को जल्द ही बहाल कर दिया जाएगा।

एनडीआरएफ के ट्विटर हैंडल से कुछ संदेश पोस्ट किए गए थे और उसमें पहले से ही जारी संदेश दिख नहीं रखे थे, लेकिन आधिकारिक ‘डिस्प्ले’ तस्वीर और संघीय बल संबंधी जानकारी दिखाई दे रही थी।

प्राकृतिक और मानव-निर्मित आपदाओं से निपटने के लिए एक संघीय आकस्मिक बल के रूप में एनडीआरएफ का 2006 में गठन किया गया था और उसने 19 जनवरी को अपना 17वां स्थापना दिवस मनाया था।

इससे पहले पिछले साल दिसंबर में कुछ घंटों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया था और इस दौरान उससे एक स्कैम लिंक शेयर हुआ था जो बिटकॉइन को मंजूरी देने का वादा कर रहा था। बाद में जनवरी में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था।

 इससे पहले सितंबर 2020 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निजी वेबसाइट और मोबाइल एप से जुड़े ट्विटर अकाउंट को किसी अज्ञात समूह ने हैक कर लिया था।

टॅग्स :एनडीआरएफट्विटरनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत