लाइव न्यूज़ :

भारी बारिश के बाद एनडीआरएफ ने नौ बचाव टीमों को महाराष्ट्र भेजा

By भाषा | Updated: July 22, 2021 14:27 IST

Open in App

मुंबई, 22 जुलाई राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने महाराष्ट्र के कुछ तटीय इलाकों में भारी बारिश से आई बाढ़ के बाद बृहस्पतिवार को नौ बचाव टीमों को राज्य में तैनात किया है। इनमें से चार टीमों को मुंबई भेजा गया है।

मुंबई, उसके पड़ोसी जिले ठाणे और पालघर तथा कोंकण क्षेत्र के अन्य जिलों में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है जिससे कई स्थानों पर बाढ़ आ गई है और रेल एवं सड़क यातायात सेवाएं बाधित हो गई हैं।

कई नदियों का पानी का स्तर बढ़ गया है और कुछ स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर चला गया है।

एनडीआरएफ की तरफ से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि उसकी चार टीमों को मुंबई, और एक-एक टीम को ठाणे और पालघर जिलों में तैनात किया गया है। एक टीम दोपहर बाद रत्नागिरि जिले के चिपलुन नगर पहुंचेगी।

एनडीआरएफ ने बताया कि इसके अलावा दो टीमों को कोल्हापुर जिला भेजा गया है। इनमें से एक बाढ़ के खतरे वाले शिरोल तहसील में बचाव या एहतियाती कार्य करेगी जबकि दूसरी टीम कोल्हापुर शहर में बचाव कार्य करेगी।

एक स्थानीय अधिकारी ने इससे पहले बताया था कि ठाणे के साहापुर तालुका में कुछ गांव डूब गए। साथ ही बताया कि अधिकारियों ने एनडीआरएफ की मदद से सैकड़ों लोगों को उन स्थानों से निकाला।

जलजमाव की घटनाओं से ठाणे जिले के मुंब्रा, भिवंडी, टिटवाला और कसारा इलाकों से लोगों के फंसने की जानकारी मिली है।

अधिकारियों ने बताया कि वसई, विरार और पालघर में अन्य स्थानों पर बाढ़ आई है लेकिन अब तक किसी की जान जाने की सूचना नहीं है।

ठाणे प्रशासन ने बताया कि जिला के साहापुर में मोदक सागर बांध में बृहस्पतिवार तड़के पानी का प्रवाह बढ़ गया था और पानी छोड़ने के लिए उसके दो गेटों को खोला गया।

भारी बारिश के कारण ठाणे के कसारा घाट खंड और पुणे जिले में लोनावला के पास मध्य रेलवे की ट्रेन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं।

अधिकारियों ने बताया कि इसके अल्वा रत्नागिरि में कोंकण रेलवे मार्ग पर भी ट्रेन सेवाएं सुबह में रोक दी गईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह