लाइव न्यूज़ :

NDLS Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में मची भगदड़ में 15 की मौत, 10 घायल, रेलमंत्री ने दिए जाँच के आदेश

By रुस्तम राणा | Updated: February 16, 2025 10:26 IST

रेलवे बोर्ड में सूचना एवं प्रचार के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने रविवार को बताया कि मामले की जांच करने और शनिवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ के कारणों का पता लगाने के लिए दो सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है।

Open in App

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन: शनिवार रात भारी भीड़ के कारण नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ जैसी स्थिति में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। यह घटना रात करीब 9:55 बजे हुई, जिसके बाद आपातकालीन प्रतिक्रिया की आवश्यकता पड़ी। ऐसी भी आशंका है कि मरने वालों की संख्या में कुछ इजाफा भी हो सकता है। रेल मंत्री ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। यात्रियों के लिए चार विशेष ट्रेनें चलाई गई हैं। कुछ और विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की जा रही है। 

रेलवे बोर्ड में सूचना एवं प्रचार के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने रविवार को बताया कि मामले की जांच करने और शनिवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ के कारणों का पता लगाने के लिए दो सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है।

एलएनजेपी अस्पताल के चीफ कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर ने कहा, "नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई इस घटना में 3 बच्चों समेत 15 लोगों की जान चली गई।" रिपोर्ट्स में कहा गया है कि प्रयागराज में महाकुंभ के लिए ट्रेन सेवाओं के कारण भीड़भाड़ हुई, जिससे प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 15 पर अफरा-तफरी मच गई। 

अधिकारियों ने कहा कि यह स्थिति 15-20 मिनट के अंतराल में भारी भीड़ के कारण हुई, क्योंकि एक विशेष ट्रेन की घोषणा की गई थी और लोग उस ट्रेन को पकड़ने की कोशिश कर रहे थे। इस बीच, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और कहा है कि नई दिल्ली स्टेशन पर स्थिति नियंत्रण में है।

रेल मंत्रालय ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि अधिकारियों ने तुरंत बचाव दल भेजे और राहत प्रयासों में सहायता के लिए चार दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।

टॅग्स :Railway Ministrydelhi
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट