लाइव न्यूज़ :

असम पंचायत चुनावों में एनडीए की जीत, जिला परिषद की 397 सीटों में से 300 सीटें जीतीं

By रुस्तम राणा | Updated: May 13, 2025 20:21 IST

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि एनडीए ने 'जिला परिषद' चुनावों में 76.22% वोट शेयर के साथ 397 सीटों में से 300 सीटें जीतीं, जबकि 'आंचलिक पंचायत' चुनावों में सत्तारूढ़ गठबंधन को 66 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 2192 सीटों में से 1436 सीटें मिलीं।

Open in App
ठळक मुद्देएनडीए ने 'जिला परिषद' चुनावों में 76.22% वोट शेयर के साथ 397 सीटों में से 300 सीटें जीतींजबकि 'आंचलिक पंचायत' चुनावों में सत्तारूढ़ गठबंधन को 66 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 2192 सीटों में से 1436 सीटें मिलींशाह ने 'X' पर लिखा, पंचायत चुनाव 2025 में एनडीए को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए असम के लोगों का आभार

Assam Panchayat elections Results: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को असम में पंचायत चुनावों में राजग को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए राज्य के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन-केंद्रित नीतियों का समर्थन है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि एनडीए ने 'जिला परिषद' चुनावों में 76.22% वोट शेयर के साथ 397 सीटों में से 300 सीटें जीतीं, जबकि 'आंचलिक पंचायत' चुनावों में सत्तारूढ़ गठबंधन को 66 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 2192 सीटों में से 1436 सीटें मिलीं।

शाह ने 'X' पर लिखा, "पंचायत चुनाव 2025 में एनडीए को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए असम के लोगों का आभार। यह जीत पीएम श्री नरेंद्र मोदी जी की जन-केंद्रित नीतियों का समर्थन है, जिसने असम में शांति और समृद्धि का एक नया युग लाया है।"

गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री सरमा, असम भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया और राज्य के भाजपा कार्यकर्ताओं को मोदी के विकास के संदेश को घर-घर पहुंचाने के लिए उनके समर्पित प्रयासों के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा, "हम सब मिलकर सभी के लिए एक विकसित असम का निर्माण करेंगे।"

टॅग्स :असमपंचायत चुनावBJPराष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी