लाइव न्यूज़ :

एनडीए सहयोगी अपना दल (एस) ने मोदी सरकार पर बोला हमला, कहा- रेप मामले में हम कड़ा संदेश नहीं दे पा रहे हैं 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 3, 2019 13:21 IST

अपना दल की अनुप्रिया पटेल ने कहा, ‘‘लेकिन कहीं ना कहीं मुझे लगता है कि हमारी राज्य सरकारें और यहां तक कि केंद्र सरकार भी इस मामले में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। हम देश की आधी आबादी को सुरक्षित रखने में सक्षम हैं, यह कड़ा संदेश हम नहीं दे पा रहे हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देमहिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने में राज्यों के साथ केंद्र भी नाकाम : अनुप्रिया पटेल।उन्होंने कहा कि देश में बार-बार दुष्कर्म और निर्मम हत्याओं की घटनाएं घटती हैं और हर बार सदन इन पर चर्चा करता है।

सत्तारूढ़ राजग में सहयोगी अपना दल (एस) ने हैदराबाद सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की घटना की निंदा करते हुए कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने में राज्य सरकारें और यहां तक कि केंद्र सरकार भी पूरी तरह नाकाम रही हैं और इस मामले में सरकार को कड़ा संदेश देना होगा।

लोकसभा में शून्यकाल के दौरान इस विषय को रखते हुए अपना दल की अनुप्रिया पटेल ने हैदराबाद की घटना पर तेलंगाना सरकार के रवैये को दुखद बताया और कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री ने फास्ट ट्रैक अदालत के गठन की घोषणा में तीन दिन लगा दिये।

उन्होंने कहा कि देश में बार-बार दुष्कर्म और निर्मम हत्याओं की घटनाएं घटती हैं और हर बार सदन इन पर चर्चा करता है व एक आवाज में खड़ा होकर मांग करता है कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर रोक लगे।

मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में स्वास्थ्य राज्यमंत्री रहीं पटेल ने कहा, ‘‘लेकिन कहीं ना कहीं मुझे लगता है कि हमारी राज्य सरकारें और यहां तक कि केंद्र सरकार भी इस मामले में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। हम देश की आधी आबादी को सुरक्षित रखने में सक्षम हैं, यह कड़ा संदेश हम नहीं दे पा रहे हैं।’’ उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि इस मामले में कड़ा संदेश देने की जरूरत है।

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रसंसदउत्तर प्रदेशमोदी सरकारराष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया