लाइव न्यूज़ :

NDA 148th Passing Out Parade: नारी शक्ति को सलाम?, 17 महिला कैडेट ने रचा इतिहास, सुनिए ऐतिहासिक मील पर लड़कियों ने क्या कहा, देखिए वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 30, 2025 13:53 IST

NDA 148th Passing Out Parade: पुणे स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) से स्नातक 17 महिला कैडेट के पहले बैच ने शुक्रवार को 300 से अधिक पुरुष कैडेट के साथ ‘पासिंग आउट परेड’ में हिस्सा लेकर इतिहास रच दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे17 महिला कैडेटों का पहला बैच आज राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) से स्नातक हुआ।तुम जो चाहो कर सकती हो, बस खुद पर विश्वास रखो और आगे बढ़ो।JEE मेन्स की तैयारी कर रही थी और फिर NDA मेरे लिए वरदान बनकर आया।

पुणेः महाराष्ट्र के पुणे में आज इतिहास रचा गया। 17 महिला कैडेटों का पहला बैच आज राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) से स्नातक हुआ। कैडेटों में से एक इशिता सांगवान ने कहा कि पूर्व एनडीए होना अद्भुत लगता है। मुझे एनडीए के बारे में कोई जानकारी नहीं थी क्योंकि मेरे परिवार में रक्षा पृष्ठभूमि से कोई नहीं था। जब मैं शामिल हुई, तो सब कुछ नया था। ऐसा लगा जैसे हर दिन आश्चर्यों का एक नया पिटारा था, हर दिन कुछ नया था। हरसिमरन कौर ने कहा कि मैं वास्तव में JEE मेन्स की तैयारी कर रही थी और फिर NDA मेरे लिए वरदान बनकर आया। मुझे मेरी एक सहेली ने बताया कि NDA महिलाओं के लिए भी खुला है। फिर मैंने इसे आजमाने के बारे में सोचा। मैं बस इतना कहना चाहती हूँ कि किसी भी चीज़ से डरो मत। तुम जो चाहो कर सकती हो, बस खुद पर विश्वास रखो और आगे बढ़ो।

एनडीए से स्नातक 17 महिला कैडेट के पहले बैच ने ‘पासिंग आउट परेड’ में हिस्सा लेकर रचा इतिहास

पुणे स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) से स्नातक 17 महिला कैडेट के पहले बैच ने शुक्रवार को 300 से अधिक पुरुष कैडेट के साथ ‘पासिंग आउट परेड’ में हिस्सा लेकर इतिहास रच दिया। एनडीए में पुरुष और महिला कैडेट का यह पहला सह-शिक्षा बैच है। कैडेट खड़कवासला में त्रि-सेवा प्रशिक्षण अकादमी के खेत्रपाल परेड ग्राउंड में ‘अंतिम पग’ से गुजरे, जिसे व्यापक रूप से ‘‘नेतृत्व का उद्गम स्थल’’ के रूप में जाना जाता है। पूर्व सेना प्रमुख और मिजोरम के राज्यपाल जनरल वी. के. सिंह ‘पासिंग आउट परेड’ के निरीक्षण अधिकारी थे।

यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) द्वारा 2021 में उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बाद महिलाओं को रक्षा अकादमी में आवेदन करने की अनुमति दिए जाने के बाद महिला कैडेट का पहला बैच 2022 में एनडीए के 148वें पाठ्यक्रम में शामिल हुआ। अकादमी के कैडेट कैप्टन उदयवीर नेगी ने 148वें पाठ्यक्रम की परेड की कमान संभाली।

जनरल सिंह ने इस अवसर पर कहा, ‘‘आज अकादमी के इतिहास में एक विशेष रूप से महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि एनडीए से महिला कैडेट का पहला बैच ‘पासिंग आउट परेड’ में शामिल हुआ है। यह अधिक समावेशिता और सशक्तीकरण की दिशा में हमारी सामूहिक यात्रा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है।’’

उन्होंने कहा कि ये युवतियां ‘‘नारी शक्ति’’ का अपरिहार्य प्रतीक हैं, जो न केवल महिलाओं के विकास बल्कि महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं एक ऐसे भविष्य की कल्पना करता हूं जो अब से बहुत दूर नहीं है, जब इनमें से कोई एक महिला अपनी सेवा के क्षेत्र में सर्वोच्च भूमिका निभा सकती है।’’

टॅग्स :राष्ट्रीय रक्षा अकादमीPuneइंडियन एयर फोर्सभारतीय सेनानेवी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?