लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस का प्रकोपः ‘किताबों के साथ घर पर रहें’, NBT की पहल, नि:शुल्क डाउनलोड कर पढ़िए गांधी, प्रेमचंद और टेगौर को

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 26, 2020 15:43 IST

एनबीटी एचआरडी मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त निकाय है। एचआरडी मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हिंदी, अंग्रेजी, असमिया, बांग्ला, गुजराती, मलयालम, ओड़िया, मराठी, कोकबोरोक, मिजो, बोडो, नेपाली, तमिल, पंजाबी, तेलुगु, कन्नड़, उर्दू और संस्कृत भाषाओं में किताबें उपलब्ध कराई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी) अपनी चुनिंदा और लोकप्रिय किताबों को मुफ्त में डाउनलोड कराने की सुविधा मुहैया करा रहा है।एनबीटी की वेबसाइट पर 100 से अधिक ऐसी किताबें उपलब्ध कराई गई हैं जिन्हें नि:शुल्क डाउनलोड किया जा सकता है।

नई दिल्लीः कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देशभर में 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान लोगों को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी) अपनी चुनिंदा और लोकप्रिय किताबों को मुफ्त में डाउनलोड कराने की सुविधा मुहैया करा रहा है।

‘किताबों के साथ घर पर रहें’ पहल के तहत एनबीटी की वेबसाइट पर 100 से अधिक ऐसी किताबें उपलब्ध कराई गई हैं जिन्हें नि:शुल्क डाउनलोड किया जा सकता है। एनबीटी एचआरडी मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त निकाय है। एचआरडी मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हिंदी, अंग्रेजी, असमिया, बांग्ला, गुजराती, मलयालम, ओड़िया, मराठी, कोकबोरोक, मिजो, बोडो, नेपाली, तमिल, पंजाबी, तेलुगु, कन्नड़, उर्दू और संस्कृत भाषाओं में किताबें उपलब्ध कराई हैं।

इनमें उपन्यास, जीवनी, विज्ञान एवं अध्यापन संबंधी किताबें शामिल हैं।’’ अधिकारी ने बताया, ‘‘टैगोर, प्रेमचंद की किताबें और महात्मा गांधी पर आधारित किताबें उपलब्ध हैं। यानी परिवार में सभी के लिए पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं। इस सूची में अभी और किताबें शामिल की जाएंगी।’’

एनबीटी की वेबसाइट से ‘हॉलीडेज हेव कम’, ‘एनिमल्स यू कान्ट फोरगेट’, ‘नाइन लिटिल बर्ड्स’, ‘द पजल’, ‘गांधी तत्व शतकम्’, ‘विमेन साइंटिस्ट्स इन इंडिया’, ‘गांधी: वारियर ऑफ नॉन वायलेंस’ समेत कई किताबें डाउनलोड की जा सकती है। उल्लेखनीय है कि भारत में 649 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और 13 संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है। 

 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनदिल्ली में कोरोनानरेंद्र मोदीमहात्मा गाँधीप्रेमचंद
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए