लाइव न्यूज़ :

NBSE Nagaland HSLC/HSSLC Result 2018: नागालैंड बोर्ड के नतीजे जारी, 10वीं में विवोत्सन्यू ने 98.33% व 12वीं में बेनिथुंग एल जुंगियो ने 91.40% पाकर किया टॉप, nbsenagaland.com पर करें चेक

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 18, 2018 12:25 IST

NBSE Nagaland HSLC/HSSLC Result 2018: नागालैंड बोर्ड (Nagaland Board) ऑफ स्कूल एजुकेशन के बोर्ड 10वीं/(NBSE HSLC) और 12वीं/(NBSE HSSLC) के रिजल्ट जारी हो गए हैं। यह रिजल्ट आज दोपहर 12 बजे घोषित किया गया है। इसकी पुष्टि राज्य के शिक्षा मंत्री ने किया है।

Open in App

कोहिमा, 18 मई: नागालैंड बोर्ड (Nagaland Board) ऑफ स्कूल एजुकेशन के बोर्ड 10वीं/(NBSE HSLC) और 12वीं/(NBSE HSSLC) के रिजल्ट जारी हो गए हैं। यह रिजल्ट आज दोपहर 12 बजे घोषित किया गया है। इसकी पुष्टि राज्य के शिक्षा मंत्री ने किया है। उन्होंने पास हुए छात्रों को बधाई दिया है। छात्र अपने रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट  nbsenagaland.com पर आसानी से देख सकते हैं।

नागालैंड बोर्ड के 10वीं कक्षा में मेजहूर हायर सेकेंडियर स्कूल कोहिमा के विवोस्तन्यू ने 98.33% अंक पाकर टॉप किया। वहीं शैरी जिंदल ने 97.83% पाकर दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं नागालैंड को 12वीं कक्षा में आर्ट विषय़ के  बेनिथुंग एल जुंगियो ने 91.40% अंक प्राप्त कर पहला नंबर हासिल किया है।  वहीं, कॉमर्स में मरिना ने 97.20% अंक प्राप्त कर टॉप किया है। साइंस में विरिन्यू इमिलिआ सोलो ने 91.60% अंक प्राप्त कर टॉप किया है। 

बता दें कि 9 मार्च से 21 मार्च तक नागालैंड बोर्ड ने 10वीं/(Nagaland Board HSLC Result 2018) की परीक्षाएं और  8 मार्च से 29 मार्च तक 12वीं/(Nagaland Board HSSLC Result 2018) के एग्जाम आयोजित किया गया। साल 2017 में 8 मई को दोनों ही कक्षाओं के रिजल्ट जारी हुए थे। 

रिजल्ट यूं करें चेक  

- बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट nbsenagaland.com को लॉग इन कर लें।-  छात्र रिजल्ट (NBSE Nagaland HSSLC/HSLC Result 2018) के लिंक पर क्लिक करें।- लिकं पर क्लिक करने के बाद कुछ जानकारियां जैसे नाम व रोल नंबर अंकित करें।-  स्क्रीन पर रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें। 

SMS से देखें रिजल्ट 

1. नागालैंड बोर्ड कक्षा 10वीं/HSLC (Class 10) Result के लिए - SMS - NB10 space Roll Number to 542422. नागालैंड बोर्ड HSSLC (Class 12) Result 2018 के लिए- SMS - NB12 space Roll Number to 54242

ऐसे भी देख सकते हैं रिजल्ट-  नागालैंड बोर्ड कक्षा 10वीं/HSLC (Class 10) Result के लिए -SMS - RESULT space NAG10 Space Roll Number to 58888- नागालैंड बोर्ड HSSLC (Class 12) Result 2018 के लिए- SMS - RESULT space NAG12 Space Roll Number to 58888 

नागालैंड बोर्ड के बारे में- 

नागालैंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एनबीएसई) नागालैंड, भारत राज्य में स्कूल शिक्षा का एक बोर्ड है। इसकी स्थापना 15 नवंबर, 1 9 73 को हुई थी। बोर्ड नागालैंड राज्य में स्कूल शिक्षा से जुड़े मामलों का आयोजन, नियंत्रण, विनियमन और देखभाल करता है। यह भारत में नागालैंड सरकार का एक राज्य ब्यूरो है। यह एक आधिकारिक निकाय है जो नागालैंड राज्य में माध्यमिक शिक्षा और उच्च माध्यमिक शिक्षा के प्रचार और विकास के लिए जिम्मेदार है।

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सएनबीएसईनागालैंड.कॉम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतCBSE Board 10th, 12th Result 2025: जारी हो गया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां जानें फुल डिटेल

भारतउज्ज्वल भविष्य के द्वार खोलने वाला पहला पड़ाव

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर