लाइव न्यूज़ :

Nayab Singh Saini Haryana CM: हरियाणा में फिर से सैनी 'राज'?, जलेबी खिलाकर विधायकों ने दी बधाई, 17 अक्टूबर को शपथ, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 16, 2024 15:49 IST

Nayab Singh Saini Haryana CM: नायब सिंह सैनी को बुधवार को यहां सर्वसम्मति से हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल का नेता चुन लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देNayab Singh Saini Haryana: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे। Nayab Singh Saini Haryana: हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से राजभवन में मुलाकात की।Nayab Singh Saini Haryana: सर्वसम्मति से हरियाणा में भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था।

Nayab Singh Saini Haryana CM: हरियाणा के पंचकूला में भाजपा विधायकों की बैठक हुई। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हुए। हरियाणा भाजपा नेताओं ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद जलेबी खिलाई। वह 17 अक्टूबर को लगातार दूसरी बार हरियाणा के सीएम पद की शपथ लेंगे। यानी फिर से हरियाणा में सैनी राज चलेगा। भाजपा की हरियाणा इकाई के नवनिर्वाचित विधायकों ने एक बैठक में सैनी को अपना नेता चुना।

विधायक कृष्ण कुमार बेदी और अनिल विज ने सैनी के नाम का प्रस्ताव दिया था। केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने इस संबंध में घोषणा की। मार्च में मनोहर लाल खट्टर की जगह हरियाणा के मुख्यमंत्री बने नायब सिंह सैनी राज्य विधानसभा चुनावों में भाजपा के मुख्यमंत्री पद का चेहरा थे। हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आठ अक्टूबर को घोषित किए गए।

राज्य में भाजपा ने तीसरी बार जीत हासिल की है। राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 48 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस ने 37 सीटें प्राप्त की हैं। शपथ ग्रहण समारोह बृहस्पतिवार को होगा। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे। 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता नायब सिंह सैनी ने बुधवार को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से राजभवन में मुलाकात की और राज्य में अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। इससे कुछ घंटे पहले ही पंचकूला में हुई बैठक में सैनी को सर्वसम्मति से हरियाणा में भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था।

टॅग्स :नायब सिंह सैनीहरियाणा विधानसभा चुनाव 2024अमित शाहमोहन यादवमनोहर लाल खट्टरBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतटीएमसी के मुंह से धर्म की बात शोभा नहीं?, अधीर रंजन चौधरी ने कहा-पुलिस और TMC के गुंडे ने 15 साल से पश्चिम बंगाल में क्या गदर काटे हैं?, वीडियो

कारोबारग्रीन बिल्डिंग तकनीक अपना रहा एमपी, सीएम डॉ. मोहन बोले- प्रकृति के साथ चलना आज की जरूरत

भारतपश्चिम बंगाल मतगणनाः उच्चतम न्यायालय ने हस्तक्षेप करने से किया इनकार, अमित मालवीय ने कहा-एक और दिन ममता बनर्जी के लिए एक और न्यायिक हार

भारतपंजाब के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ FIR दर्ज, AAP छोड़कर हाल ही में BJP में हुए थे शामिल

भारतWest Bengal Election 2026: क्यों बंगाल के 15 बूथों पर दोबारा हो रही वोटिंग? जानें वजह

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Polls results: चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में 165 अतिरिक्त मतगणना पर्यवेक्षक और 77 पुलिस पर्यवेक्षक तैनात किए

भारतजनगणना 2027ः बढ़-चढ़कर किरायेदार और प्रवासी लें भाग?, अधिकारियों ने कहा-ओटीपी, यूपीआई पिन या किसी भी प्रकार का भुगतान नहीं करिए?

भारतनीतीश कुमार की राह सम्राट सरकार?, उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा- क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म पर सख्त कार्रवाई करेंगे

भारतक्या आपके फोन पर भी आया है इमरजेंसी मैसेज? घबराएं नहीं, जानें इसके बारे में सबकुछ

भारतबिहार मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बढ़ी सियासी हलचल, सीएम सम्राट चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच 25 से 30 मिनट तक बातचीत