लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ः दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों का हमला, CRPF का एक जवान शहीद और पांच गंभीर रूप से घायल

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 18, 2019 20:01 IST

छत्तीसगढ़ः अधिकारियों ने जानकारी दी कि सीआरपीएफ की 231 बटालियन की एक टीम राज्य पुलिस इकाई के साथ जिले के आरनपुर क्षेत्र में सुरक्षा ड्यूटी पर थी। उसी दौरान एक आईईडी विस्फोट हुआ और नक्सलियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलियां चलाई। 

Open in App

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सोमवार (18 मार्च) को नक्सलियों ने घात लगाकर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) पर हमला कर दिया। इस हमले में एक जवान शहीद हो गया, जबकि पांच जवान गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायल जवानों का इलाज कराने के लिए एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया है, जहां उनका उपचार किया जाएगा।  

अधिकारियों ने जानकारी दी कि सीआरपीएफ की 231 बटालियन की एक टीम राज्य पुलिस इकाई के साथ जिले के आरनपुर क्षेत्र में सुरक्षा ड्यूटी पर थी। उसी दौरान एक आईईडी विस्फोट हुआ और नक्सलियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलियां चलाई। 

इससे पहले एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि सीआरपीएफ के छह जवान विस्फोट और गोलीबारी में घायल हो गए। यह घटना शाम चार बजकर 30 मिनट पर दंतेवाड़ा जिले में अर्धसैनिक बल की कमाल चौकी के निकट हुई। हेलीकॉप्टर की सहायता से घायल जवानों को इलाज के लिए रायपुर ले जाया गया है। 

इससे पहले छत्तीसगढ़ में नई सरकार के गठन के बाद फरवरी की शुरुआत में राज्य की पुलिस ने मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मार गिराया था। यह कार्रवाई भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत बोरगा गांव के निकट जंगल में हुई थी। बता दें, छत्तीसगढ़ में नई सरकार के गठन के बाद राज्य में यह पहली मुठभेड़ है जिसमें बड़ी संख्या में नक्सली मारे गए हैं। (समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

टॅग्स :नक्सल हमलाछत्तीसगढ़सीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

क्राइम अलर्टअनोखा चोर! कांग्रेस कार्यालय से चुराए 72 नल, पीछे छोड़ गया 'रोमांटिक' नोट

भारतTrain Cancelled: जून में रेल यात्रा करना होगा मुश्किल, 77 ट्रेनें रद्द होने से बढ़ीं यात्रियों की मुश्किलें

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार