लाइव न्यूज़ :

Nawada LS Seat 2024: विवेक ठाकुर के सामने श्रवण कुशवाहा और भोजपुरी सुपरस्टार गुंजन सिंह, भूमिहार मतदाता होंगे हावी, जानिए समीकरण

By एस पी सिन्हा | Updated: March 29, 2024 14:56 IST

Nawada LS Seat 2024: विवेक ठाकुर ने कहा कि एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट्स में नवादा का भी नाम रहा है और यह काफी दुर्भाग्य है कि आजादी के इतने साल बीत जाने के बाद भी आज भी नवादा को एस्पिरेशनल डिस्टिक में रखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूत बनकर वह आए हैं और आने वाले समय में इस धब्बे को वह हटाएंगे। नवादा से बिहार के चर्चित डाक्टर पद्मश्री सीपी ठाकुर के बेटे विवेक ठाकुर को भाजपा ने मैदान में उतारा है। पहली बार सीधा जनता के बीच जाकर अपने पक्ष में वोट अपील करते नजर आएंगे।

Nawada LS Seat 2024: बिहार में नवादा लोकसभा क्षेत्र से कुल 17 लोगों ने नामांकन कराया है, लेकिन नाम वापसी और स्क्रूटनी की प्रक्रिया बाकी है। इन प्रक्रिया के बाद जो लोग चुनाव में बचेंगे, उनमें दिलचस्प मुकाबला होने के आसार हैं। सबसे ज्यादा चरा लोगों पर नवादा के मतदाताओं की निगाहें टिकी है। जिनमें भाजपा के विवेक ठाकुर, राजद के श्रवण कुशवाहा और निर्दलीय भोजपुरी के सुपरस्टार गुंजन सिंह और राजद से बागी निर्दलीय उम्मीदवार विनोद यादव शामिल है। वहीं, पर्चा दाखिल करने के बाद विवेक ठाकुर काफी कॉन्फिडेंट दिखे और जीत को लेकर वह आश्वस्त दिखे। विवेक ठाकुर ने कहा कि एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट्स में नवादा का भी नाम रहा है और यह काफी दुर्भाग्य है कि आजादी के इतने साल बीत जाने के बाद भी आज भी नवादा को एस्पिरेशनल डिस्टिक में रखा गया है।

एस्पिरेशनल डिस्टिक के धब्बे को हटाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूत बनकर वह आए हैं और आने वाले समय में इस धब्बे को वह हटाएंगे। इसलिए वो जिले को विकसित जिला बनाएंगे यही उनकी प्राथमिकता है। नवादा से बिहार के चर्चित डाक्टर पद्मश्री सीपी ठाकुर के बेटे विवेक ठाकुर को भाजपा ने मैदान में उतारा है। वैसे तो ये राजनीति में पहले से सक्रिय हैं, लेकिन अभी वो राज्यसभा के सांसद है।

अब पहली बार सीधा जनता के बीच जाकर अपने पक्ष में वोट अपील करते नजर आएंगे। सीपी ठाकुर बिहार भाजपा के कद्दावर नेताओं में गिने जाते हैं। विवेक महज 24 साल की उम्र में ही भाजपा के सदस्य बन गए थे। उनकी मेहनत को देखते हुए जल्द ही भाजपा की राष्ट्रीय राजनीति में उनको प्रवेश मिल गया था। वह बिहार के ब्रह्मपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं।

हालांकि, उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था। वे एक वर्ष तक बिहार विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं। पार्टी ने 2020 में उनको उनके पिता डॉक्टर सीपी ठाकुर की जगह राज्यसभा भेजा था।  साल 2011 की जनगणना के मुताबिक यहां की जनसंख्या 25 लाख 14 हजार 399 हैं, जिसमें से 89 प्रतिशत जनसंख्या ग्रामीण क्षेत्रों में और 10 प्रतिशत जनसंख्या शहरी क्षेत्रों में निवास करती है।

परिसीमन से पहले नवादा एससी आरक्षित सीट हुआ करती थी, लेकिन 2009 के चुनाव से पहले इसे सामान्य सीट में बदल दिया गया। 2009 और 2014 में यहां भाजपा ने कब्जा जमाया। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अपने गठबंधन की सहयोगी लोजपा को यह सीट दी। अभी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के चंदन सिंह नवादा से सांसद हैं।

लोकसभा चुनावों के 70 वर्षों के इतिहास में मात्र दो ही बार ऐसा अवसर आया है कि नवादा की धरती के लाल संसद की सीढियां लांघ कर सदन में पहुंचे हैं। यहां बाहरी बनाम स्थानीय का मुद्दा हमेशा हावी होता है। पार्टियों के राजनीतिक कार्यकर्ता और वोटर स्थानीय उम्मीदवार की मांग करते हैं।

लेकिन अंतिम समय में प्रमुख राजनीतिक पार्टियां बाहरी उम्मीदवारों को टिकट दे देती हैं। चुनाव प्रचार के बाद बाहरी लोग ही जीतकर संसद पहुंचते हैं। स्थानीय बनाम बाहरी की मांग तो होती है। नवादा में भूमिहार की संख्या सबसे ज्यादा है। यादव और मुस्लिम मतदाताओं की संख्या भी अच्छी खासी है। तो वहीं दूसरी जातियां के वोट यहां निर्णायक साबित होते रहे हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024नवादाBJPभोजपुरीआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारतबिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान गायब रहे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

भारतबिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्यपाल के अभिभाषण से बनाई दूरी, जदयू ने कसा तंज, कहा- भाई तेजस्वी दिखे तो बताइए, वो कहां गायब हो गए?

भारतVIDEO: राजद विधायक भाई वीरेन्द्र पत्रकार के सवाल पर भड़के, कहा- ‘पगला गया है क्या?’

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की