लाइव न्यूज़ :

पालघर में दिल दहलाने वाली घटना, चेन्नई से अगवा नेवी अफसर को जिंदा जलाया, जानिए पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: February 7, 2021 09:13 IST

भारतीय नौसेना के 26 वर्ष के नाविक सूरज कुमार दुबे रांची के रहने वाले थे। उन्हें चेन्नई से किडनैप किया गया था और फिर पालघर ले जाया गया था। सूरज कुमार दुबे कोयंबटूर में आईएनएस अग्रणी पर तैनात थे।

Open in App
ठळक मुद्दे30 जनवरी को छुट्टी से लौट रहे थे सूरज, चेन्नई हवाई अड्डे के बाहर अपहरणतीन लोगों ने किया अपहरण, परिवार से 10 लाख रुपए की फिरौती मांगीरांची के रहने वाले थे सूरज दुबे, पालघर में जलाकर भागे किडनैप करने वाले, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

चेन्नई से 30 जनवरी को अपहृत नौसेना के 26 वर्ष के नाविक की मौत हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार अपहरणकर्ताओं ने पालघर जिले में एक जंगल में जिंदा जला दिया था। बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जिला पुलिस ने बताया है कि नाविक सूरज कुमार दुबे की शुक्रवार को मुंबई के अस्पताल में शिफ्ट करने के दौरान मौत हो गई। पालघर पुलिस के प्रवक्ता सचिन नवाडकर के अनुसार सूरज रांची के रहने वाले थे और कोयंबटूर में आईएनएस अग्रणी पर तैनात थे। 

मिली जानकारी के अनुसार अपहरणकर्ताओं को जब लगा कि वे 10 लाख की फिरौती हासिल नहीं कर सकेंगे, इसके बाद उन्होंने सूरज को जिंदा जला दिया।

चेन्नई हवाई अड्डे के बाहर से हुआ था अपहरण

प्रारंभिक जांच के मुताबिक सूरज 30 जनवरी को छुट्टी से लौट रहे थे, तभी चेन्नई हवाई अड्डे के बाहर रात करीब नौ बजे तीन लोगों ने बंदूक का भय दिखाकर उनका अपहरण कर लिया और परिवार से 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी। 

संजय को चेन्नई में तीन दिन बंधक बनाकर रखा गया, बाद में उन्हें पालघर जिले के तलासरी इलाके के वेवजी ले जाया गया। यह जगह मुंबई के नजदीक और चेन्नई से 1,400 किलोमीटर दूर है। 

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह अपहरणकर्ताओं ने संजय के हाथ पैर बांधे और घोलवाड़ के निकट जंगलों में उन्हें जिंदा जलाकर मरने के लिए छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद संजय को स्थानीय लोगों ने डहाणु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। 

पालघर: केस दर्ज, अपहरण करने वालों की तलाश

पुलिस ने बताया कि सूरज का शरीर 90 प्रतिशत तक जल चुका था। उन्हें मुंबई स्थित नौसेना अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। 

अधिकारी ने बताया कि संजय ने मौत से पहले अपने बयान में पूरी कहानी बताई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या सहित अन्य आरोपों में मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

इस घटना के बाद महाराष्ट्र में राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। बीजेपी विधायक राम कदम ने राज्य की शिवसेना सरकार की आलोचना की है। उन्होंने ट्वीट किया, 'पालघर में हमारे जवान सुरक्षित नहीं हैं। यहां तक कि साधु सुरक्षित नहीं हैं।'

पालघर में पिछले साल भीड़ द्वारा दो साधुओं और उनके एक ड्राइवर की हत्या के मामले में राम कदम ने एक बार फिर सीबीआई जांच की मांग की। महाराष्ट्र की सीआईडी ब्रांच इस मामले में अब तक 248 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

राम कदम ने ट्वीट लिखा, 'न्याय कब मिलेगा? उस जवान को जो हमारे देश की सुरक्षा करता है और उन साधुओं को जो हमारी संस्कृति की रक्षा करते हैं।' इस ट्वीट में राम कदम ने सीएम उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख को भी टैग किया।

(पीटीआई इनपुट)

टॅग्स :भारतीय नौसेनाचेन्नईपालघरक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील