लाइव न्यूज़ :

पंजाब: किसानों को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू ने सीएम मान से की बातचीत करने की अपील, कहा- उनके खिलाफ कभी किसी ने लड़ाई नहीं जीती

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 18, 2022 10:49 IST

नवजोत सिंह सिद्धू का पंजाब के किसानों द्वारा कुछ फसलों पर बोनस और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की मांग करने पर बयान सामने आया है। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर सीएम भगवंत मान से आग्रह है कि वो किसानों के साथ टकराव के रास्ते पर न जाएं जो हमारी आबादी का 60 प्रतिशत हिस्सा हैं और पंजाब की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसिद्धू ने कहा कि किसानों के खिलाफ कभी भी किसी ने लड़ाई नहीं जीती है। उन्होंने ये भी कहा कि उनके मुद्दों को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाएं और आपकी 70 प्रतिशत से अधिक समस्याएं गायब हो जाएंगी।

चंडीगढ़:पंजाब में भगवंत मान नीत सरकार उन किसानों के दबाव में है जो कुछ फसलों पर बोनस और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनकी 500 रुपए बोनस की मांग को मान लिया था, लेकिन कोई अधिसूचना जारी नहीं की। किसान बासमती और मूंग पर एमएसपी के लिए अधिसूचना की भी मांग कर रहे हैं। 

किसानों ने मांग पूरी नहीं होने पर चंडीगढ़ में दिल्ली जैसा विरोध प्रदर्शन करने की धमकी दी थी। मान के साथ उनकी मुलाकात नहीं होने के बाद किसानों ने राजधानी के लिए एक मार्च निकाला, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान का कहना है कि विरोध करना उनका अधिकार है लेकिन 'मुर्दाबाद-मुर्दाबाद' के नारे अच्छे नहीं लगते। 

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए मान ने कहा कि मैं सब ठीक कर दूंगा, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि 2 महीने के बाद आप सोचने लगे कि 'मुर्दाबाद' के नारे नहीं लगे हैं, चलो चंडीगढ़ चलते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि मैं उनसे (किसानों) मिलने को तैयार हूं, लेकिन 'मुर्दाबाद' (नारा) रास्ता नहीं है। मैं खुद एक किसान का बेटा हूं। जब मैं कह रहा हूं कि बासमती और मूंग दाल एमएसपी पर होगी कम से कम प्रयास में लगाओ सब कुछ 'मुर्दाबाद' नहीं हो सकता। 

वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू का इसपर बयान आया है। ऐसे में उन्होंने सीएम मान को लेकर ट्वीट भी किया। उन्होंने बुधवार को सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए कहा कि सीएम भगवंत मान जी आप अपने आईटी सेल से कहें कि वो अपने आपको थोड़ा शांत करें। वे किसानों के लिए जितने अधिक अपमानजनक, उतना ही अधिक आप अपनी विश्वसनीयता खो देंगे। एक जिद्दी सीएम की तुलना में एक लचीले राजनेता बनें। किसानों को बातचीत के लिए आमंत्रित करें और मेज पर मुद्दों को हल करें।

सिद्धू ने अपने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि आपसे आग्रह है कि आप उन किसानों के साथ टकराव के रास्ते पर न जाएं जो हमारी आबादी का 60 प्रतिशत हिस्सा हैं और पंजाब की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। किसानों के खिलाफ कभी भी किसी ने लड़ाई नहीं जीती है। उनके मुद्दों को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाएं और आपकी 70 प्रतिशत से अधिक समस्याएं गायब हो जाएंगी।

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूपंजाबभगवंत मानकिसान आंदोलनFarmers
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए