लाइव न्यूज़ :

Punjab Election 2022: पंजाब मॉडल पर बोले सिद्धू- इसपर मेरा कॉपीराइट नहीं, इसे सीएम कर सकते हैं लागू

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 7, 2022 13:34 IST

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पूरे प्रदेश के लिए पंजाब मॉडल साझा किया जाता है, इस पर मेरा कोई कॉपीराइट नहीं है। मैंने इसे पहले ही पार्टी को सौंप दिया है लेकिन मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के पास इसे लागू करने की शक्ति है।

Open in App
ठळक मुद्देनवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब मॉडल पर उनका कोई कॉपीराइट नहीं है।उन्होंने कहा कि मैं लोगों के कल्याण को सुनिश्चित करना चाहता हूं।सिद्धू ने कहा कि मैंने इसे पहले ही पार्टी को सौंप दिया है लेकिन मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के पास इसे लागू करने की शक्ति है।

चंडीगढ़: कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को पंजाब मॉडल को लेकर कहा कि इसपर उनका कोई कॉपीराइट नहीं है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, सिद्धू ने आज कहा कि पूरे प्रदेश के लिए पंजाब मॉडल साझा किया जाता है, इस पर मेरा कोई कॉपीराइट नहीं है। मैं लोगों के कल्याण को सुनिश्चित करना चाहता हूं। इसमें से कोई भी कुछ भी अच्छी बात उठा सकता है, मुझे कोई आपत्ति नहीं है।

अपनी बात को जारी रखते हुए सिद्धू ने कहा कि मैंने इसे पहले ही पार्टी को सौंप दिया है लेकिन मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के पास इसे लागू करने की शक्ति है। बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू का ये बयान कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा पंजाब के लिए कांग्रेस की ओर से सीएम फेस की घोषणा करने के बाद आया है। मालूम हो, पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए गांधी ने रविवार को कांग्रेस के मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में चरणजीत सिंह चन्नी के नाम का ऐलान किया था। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कल डिजिटल तरीके से एक रैली को संबोधित करते हुए यह घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने कहा कि हमें एक ऐसे मुख्यमंत्री की जरूरत है, जो 'गरीब घर' से हो, जो गरीबी और भूख को समझता हो। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी गांधी के फैसले की तारीफ करते हुए कहा था कि यह अच्छी बात है कि पहली बार देश में एक कांग्रेस का मुख्यमंत्री उम्मीदवार (चरणजीत सिंह चन्नी) शोषित, वंचित और दलित वर्ग का होगा। यह संदेश कांग्रेस ने दिया है। पंजाब के लोग इसे स्वीकार करेंगे। राहुल गांधी ने एक अच्छा संदेश दिया है।

बताते चलें कि पंजाब विधानसभा की सभी 117 सीटों के लिए एक ही चरण में वोट पड़ेंगे। पहले इसके लिए तारीख 14 फरवरी थी, लेकिन अब चुनाव आयोग ने इसे बढ़ाकर 20 फरवरी कर दिया है। वोटों की गिनती 10 मार्च को की जाएगी। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनावनवजोत सिंह सिद्धूCharanjit Singh Channiकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार