लाइव न्यूज़ :

लंबे समय से खामोश चल रहे नवजोत सिंह सिद्धू यहां बिता रहे हैं समय

By बलवंत तक्षक | Updated: July 9, 2019 08:10 IST

पत्नी नवजोत कौर ने कहा कि उनके पति जल्द ही लोगों के बीच होंगे और जब भी गुरु की नगरी अमृतसर आएंगे, मीडिया से भी बात करेंगे.

Open in App

पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू जब भी किसी दुविधा में होते हैं, तब उनका ज्यादातर समय धार्मिक स्थानों पर पूजा-अर्चना में बीतता है. अब भी उर्जा विभाग का कामकाज संभालने के बजाय उन्होंने मां वैष्णो देवी की शरण ली है. इन दिनों उनका अधिकांश समय पूजा-पाठ में ही गुजर रहा है.मां वैष्णो देवी की शरण में समय बिताकर आए सिद्धू करीब एक महीने से पूरी तरह खामोश हैं. सिद्धू लोगों को हाल में मां वैष्णो देवी के दरबार में सुबह होने वाली आरती में दिखाई दिए थे. सिद्धू ने अपने घर में भी एक विशाल मंदिर बनाया हुआ है, जहां बैठकर वे भगवान शिव की आराधना करते हैं.भाजपा के सांसद रहते हुए भी सिद्धू के राजनीतिक संकट की स्थिति में धर्म की शरण में चले जाने की जानकारी देते हुए उनकी पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में वे अपनी राजनीति के बारे में स्थिति साफकर देंगे. लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि सिद्धू बिजली महकमे की जिम्मेदारी संभालेंगे या नहीं. अगर संभालेंगे तो आखिर कब तक? उन्होंने इस मसले पर अभी भी रहस्य बरकरार रखा है.सिद्धू के बारे में उनकी पत्नी का कहना है कि जब उन्हें किसी काम की कोई जिम्मेदारी दी जाती है तो उसे वे पूरे तन-मन से निभाते हैं और फिर बाकी समय पूजा-पाठ में गुजारते हैं. उन्होंने कहा कि सिद्धू परिवार के लिए राजनीति एक सेवा है. जब उन्हें लगेगा कि सिद्धू परिवार सेवा नहीं कर सकता, उसी दिन वे राजनीति छोड़ देंगे.डॉ. सिद्धू ने कहा कि उनके पति जल्द ही लोगों के बीच होंगे और जब भी गुरु की नगरी अमृतसर आएंगे, मीडिया से भी बात करेंगे.

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूपंजाबअमृतसर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos