लाइव न्यूज़ :

Video:नवजोत सिंह सिद्धू ने फिर साध पीएम मोदी पर निशाना, योग के पोज कर 'राष्ट्रभक्ति' पर उठाए सवाल

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 17, 2019 15:25 IST

लोकसभा चुनाव 2019: नवजोत सिंह सिद्धू पर एक चुनावी सभा में विवादित भाषण देने के लिए कटिहार के बारसोई थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देनवजोत सिंह सिद्धू ने मुसलमानों से कहा, ''यहां माइनॉरटी मजॉरटी में है। अगर तुम लोग एकजुट होकर वोट डाला तो सब पलट जाएगा। मोदी सलट जाएगा। छक्का लग जाएगा''अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह के मुताबिक, उक्त मामले में फ्लाइंग स्क्वाड टीम द्वारा बारसोई थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है।

पंजाब के मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने फिर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बीजेपी को लेकर विवादित बयान दिया है। नवजोत सिंह सिद्धू ने गुजरात अहमदाबाद रैली में कहा, "अरे नरेंद्र मोदी, यह राष्ट्रभक्ति है तुम्हारी कि पेट खाली है, और योग कराया जा रहा है... बाबा रामदेव ही बना दो सबको... पेट खाली है, योग कराया जा रहा है, और जेब खाली है, खाता खुलवाया जा रहा है..." 

इस वीडियो को न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने ट्विटर पेज पर शेयर किया है। वीडियो में आप देखेंगे कि बयान देते वक्त नवजोत सिंह सिद्धू योग के पोज भी करते दिख रहे हैं।

पिछले दिनों नवजोत सिंह सिद्धू पर एक चुनावी सभा में विवादित भाषण देने के लिए कटिहार के बारसोई थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। 

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह के मुताबिक, उक्त मामले में फ्लाइंग स्क्वाड टीम द्वारा बारसोई थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। चुनाव आयोग ने कहा है कि इस मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट भेज दिया गया है। 

विपक्षी महागठबंधन में शामिल कांग्रेस प्रत्याशी तारिक अनवर के पक्ष में मुस्लिम बहुल कटिहार में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सिद्धू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए मुसलमानों से कहा ''ये बांट रहे हैं आपको। कटिहार के पडोसी किशनगंज लोकसभा सीट जहां से असदुद्दीन ओबैसी की पार्टी एआइएमआइएम ने अपना उम्मीदवार उतारा है, इसकी ओर इशारा करते हुए सिद्धू ने कहा '' मुस्लिम भाईयों ये यहां पर ओबैसी साहेब जैसे लोगों को लाकर आपलोगों के वोट बांटकर ये जीतना चाहते हैं ''। 

सिद्धू ने मुसलमानों से कहा ''यहां माइनॉरटी मजॉरटी में है। अगर तुम लोग एकजुट होकर वोट डाला तो सब पलट जाएगा। मोदी सलट जाएगा। छक्का लग जाएगा ''। इस मामले में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के आपत्ति जताए जाने के साथ आज शाम भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने पटना स्थित मुख्य निर्वाची पदाधिकारी पहुंचकर सिद्धू द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने के लिए लिखित शिकायत की थी।(पीटीआई इनपुट के साथ)  

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूनरेंद्र मोदीगुजरातअहमदाबादअहमदाबाद पूर्वअहमदाबाद पश्चिमगुजरात लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"