लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में कांग्रेस की हार पर पार्टी नेता का आरोप, अपने ही लोगों ने भाजपा से मिलकर पार्टी को हराया

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 17, 2022 10:24 IST

कांग्रेस नेता नव प्रभात ने चुनावी हार के बाद बड़ा बयान दिया है। प्रभात का कहना है कि पार्टी के कुछ उम्मीदवारों ने किसी-किसी जगह पर भाजपा उम्मीदवारों की मदद की।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता नव प्रभात ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हार के लिए किसी एक व्यक्ति को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।उन्होंने कहा कि गुटबाजी हावी नहीं होनी चाहिए। प्रभात ने ये भी कहा कि औपचारिक समीक्षा बैठक नहीं, बल्कि गहन समीक्षा समय की जरूरत है।

देहरादून: पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में मिली करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। चुनावी हार के बाद पार्टी में आतंरिक कलह और बढ़ गई है, जिसके चलते अब कांग्रेस के कुछ दिग्गज नेता भी पार्टी को लेकर सवाल खड़े करते हुए भी नजर आए। इस बीच कांग्रेस नेता नव प्रभात का विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार को लेकर बयान सामने आया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, प्रभात ने कहा, "विधानसभा चुनाव में हार के लिए किसी एक व्यक्ति को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। कहीं-कहीं पार्टी के कुछ उम्मीदवारों ने भाजपा उम्मीदवारों की मदद की। गुटबाजी हावी नहीं होनी चाहिए। केवल औपचारिक समीक्षा बैठक ही नहीं, बल्कि गहन समीक्षा इस समय की मांग है।" बता दें कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के चलते कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पांचों राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों से इस्तीफा मांगा था, ताकि कांग्रेस कमेटी का पुनर्गठन हो सके। 

मालूम हो, इस बार 70 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के पाले में महज 19 सीटें ही आईं, जबकि भाजपा ने 47 सीट जीतकर सत्ता बरकरार रखी। श्रीनगर विधानसभा सीट से उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल को भी हार का सामना करना पड़ा। वहीं, आम आदमी पार्टी से कांग्रेस को पंजाब में भी करारी हार मिली और पार्टी 18 सीटों पर सिमट गई। अमृतसर पूर्व से नवजोत सिंह सिद्धू भी चुनाव हार गए। उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस की स्थिति कुछ अच्छी नहीं रही। यहां पार्टी सिर्फ दो सीटों पर सिमट गई, जबकि गोवा और मणिपुर में भी पार्टी का प्रदर्शन खराब रहा। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022कांग्रेसभारतीय जनता पार्टीउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावउत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में कांग्रेस और राजद में टूट की आशंका पर हो रही है बलवती, ऑपरेशन लोटस की संभावना से दोनों दलों के अंदर मची खलबली

भारतबिहार में भी 'ऑपरेशन लोटस'? कांग्रेस एमएलसी समीर कुमार सिंह ने की सम्राट चौधरी से मुलाकात, पार्टी विधायक सुरेंद्र कुशवाहा भी कर चुके हैं मुख्यमंत्री से मीटिंग

भारतपवन खेड़ा की अग्रिम ज़मानत याचिका खारिज, सरमा ने कहा-कोई टिप्पणी नहीं, अगर मैं सत्ता में वापस आया तो 4 मई के बाद ही रिव्यू करूंगा, वीडियो

भारतWomen’s Reservation Bill: नारी वंदन बिल... एक अधूरी उम्मीद

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

भारत अधिक खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा समेत 7 बाग़ी सांसद गंवा सकते हैं अपनी राज्यसभा सीटें? कानूनी पेचीदगियों के बीच AAP ने उन्हें हटाने की मांग की

भारतमुख्यमंत्री का पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार ने बढ़ा दी है अपनी सियासी सक्रियता, जदयू कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में किया शिरकत

भारतसंदेशखलि की रेखा पात्रा और आरजी कर अस्पताल की पीड़िता की मां को चुनाव टिकट देना?, पीएम मोदी बोले-महिलाओं को प्रताड़ित करने वाले गुंडों को पनाह दें रही दीदी?

भारततेजस्वी यादव के बयान पर उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कसा तंज, कहा- उन्हें उम्मीद नहीं थी कि तेजस्वी यादव अपने रुख में बदलाव लाएंगे

भारतप्रधानमंत्री संग्रहालय में महात्मा गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी से संवाद करेंगे लोग?