लाइव न्यूज़ :

नेशनल मेडिकल कमीशन ने भारतीय छात्रों को पाकिस्तान में मेडिकल की पढ़ाई के लिए नहीं जाने की चेतावनी दी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 30, 2022 22:32 IST

भारत की नेशनल मेडिकल कमीशन ने एक एडवाइडरी जारी करते हुए कहा है कि पाकिस्तान से मेडिकल की फिल्ड में डिग्री लेने वाले छात्र भारत में नौकरी पाने या फिर आगे की उच्च शिक्षा में एडमिशन लेने के योग्य नहीं माने जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देनेशनल मेडिकल कमीशन ने भारतीय छात्रों से कहा कि वो मेडिकल की पढ़ाई के लिए पाकिस्तान न जाएंयदि कोई भारतीय छात्र पाकिस्तान से मेडिकल की डिग्री लेता है वो उसे भारत में नौकरी नहीं मिलेगीभारतीय छात्र चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में अध्ययन के लिए पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की यात्रा न करें

दिल्ली: नेशनल मेडिकल कमीशन ने एक एडवाइडरी जारी करते हुए भारतीय छात्रों को सलाह दी है कि वो मेडिकल की पढ़ाई के लिए पाकिस्तान के किसी भी मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेने से बचें।

इस संबंध में नेशनल मेडिकल कमीशन ने पब्लिक नोटिस जारी करते हुए यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) और ऑल इंडिया टेक्निकल एजुकेशन बोर्ड (एआईसीटीई) द्वारा संयुक्त सलाह के माध्यम से भारतीय छात्रों द्वारा पाकिस्तान के किसी भी कॉलेज या शैक्षणिक संस्थान में एडमिशन नहीं लेने की सलाह के कुछ दिनों बाद आया है।

नोटिस में कहा गया कि पाकिस्तान से मेडिकल की फिल्ड में डिग्री लेने वाले छात्र भारत में नौकरी पाने या फिर आगे की उच्च शिक्षा लेने के पात्र नहीं माने जाएंगे।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक नेशनल मेडिकल कमीशन ने मेडिकल संबंधित पढ़ाई करने वाले छात्रों को सलाह ही है कि वे चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में अध्ययन के लिए पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की यात्रा न करें।

नेशनल मेडिकल कमीशन द्वारा 29 अप्रैल को जारी नोटिस में स्पष्ट लिखा है, "कोई भी भारतीय नागरिक/भारत का विदेशी नागरिक, जो पाकिस्तान के किसी भी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस/बीडीएस या उसके समकक्ष अन्य मेडिकल कोर्सेस में दाखिला लेना चाहता है तो वह भारत में एएमजीई/नेक्स्ट के शैक्षिक योग्यता (किसी भी स्तर की) के आधार पर भारत में रोजगार पाने के लिए पात्र नहीं होगा। यह नियम सिवाय उन लोगों के लागू होगी जो दिसंबर 2018 से पहले या बाद में गृह मंत्रालय के द्वारा जरूरी सुरक्षा मंजूरी प्राप्त करने के बाद पाकिस्तान के डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई के लिए शामिल हुए थे।"

एएमजीई/नेक्स्ट विदेशी चिकित्सा परीक्षा/राष्ट्रीय निकास परीक्षा है, जिसके जरिये छात्रों के लिए भारत में मेडिकल प्रैक्टिस करने के लिए अनिवार्य तौर पर देनी होती है।

हालांकि एनआरआई और उनके बच्चे, जिन्होंने पाकिस्तान में मेडिकल की डिग्री या उससे संबंधित उच्च शिक्षा प्राप्त की है और जिन्हें भारत के गृह मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद देश की नागरिकता प्रदान की गई है। वह एएमजीई/नेक्स्ट परीक्षा पास करके भारत में शिक्षा या नौकरी करने के लिए योग्य माने जाएंगे। 

टॅग्स :पाकिस्तानभारतयूजीसीMedical Education
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील